नई दिल्ली (Delhi Schools Closed Today BRICS Summit 2026). दिल्ली में वैश्विक स्तर के महाकुंभ यानी 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की हलचल तेज हो गई है. दुनियाभर के दिग्गज नेताओं और मेहमानों के स्वागत के लिए भारत मंडपम सजकर तैयार है. 12-13 सितंबर को होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन के दौरान सुरक्षा के कड़े पहरे और VIP मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कई कदम उठाए हैं. ब्रिक्स समिट 2026 के चलते दिल्ली के सभी स्कूल 11-13 सितंबर 2026 के बीच बंद रहेंगे.
BRICS Summit 2026: दिल्ली में स्कूल बंद, जानिए NCR का हाल
देश की राजधानी में होने जा रहे 18वें ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर सरगर्मी अपने चरम पर है. सुरक्षा व्यवस्था को सबसे ऊपर रखते हुए सरकार ने स्कूलों और प्रशासनिक ऑफिस को लेकर जो निर्देश जारी किए हैं, उनके बारे में विस्तार से जानना जरूरी है.
दिल्ली में 11 सितंबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद
शिक्षा निदेशालय के आदेश के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 11 सितंबर 2026 यानी शुक्रवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे. यह नियम सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी प्राइवेट स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा. इसके अलावा दिल्ली शिक्षा निदेशालय से जुड़े तमाम ऑफिस भी इस दिन बंद रहेंगे. इससे शहर में प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने में मदद मिलेगी.
दिल्ली में स्कूल बंद रखने का फैसला क्यों लिया गया है?
दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले इस महासम्मेलन में दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और बड़े नेता शामिल हो रहे हैं. उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की सड़कों पर करीब 25 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. वीआईपी मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक जाम न लगे और बच्चों को स्कूल आने-जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए एहतियात के तौर पर एक दिन पहले ही स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.
क्या NCR में भी स्कूल बंद रहेंगे?
नोएडा और गाजियाबाद के स्टूडेंट्स के लिए खास सलाह
11 से 13 सितंबर के बीच दिल्ली में रहेगा भारी ट्रैफिक डायवर्जन
स्कूलों की छुट्टी के साथ-साथ इन 3 दिनों में दिल्ली की यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ना तय है. कई प्रमुख रास्तों और वीआईपी रूटों पर सुरक्षा जांच के चलते ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा. अगर आपको एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या किसी जरूरी काम से बाहर निकलना है तो घर से तय समय से थोड़ा पहले निकलें. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी अपील की है कि गैर-जरूरी यात्रा से बचें और सड़क मार्ग के बजाय मेट्रो का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें.













