Last Updated:
Gurugram New Flyover: हरियाणा में गुरुग्राम-दिल्ली के बीच महिपालपुर से एंबियंस मॉल तक तीन लेन का फ्लाईओवर बनेगा. NHAI की योजना से जाम से राहत मिलेगी. लगातार दिल्ली और गुरुग्राम के बीच भारी जाम अक्सर देखने को मिलता है.
महिपालपुर स्थित शिवमूर्ति से एंबियंस मॉल तक तीन लेन का फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की गई है.
गुरुग्राम. गुरुग्राम-दिल्ली के बीच रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं. सुबह और शाम के समय अक्सर लोगों को आवाजाही के दौरान जाम से दोचार होना प़ड़ता है. बारिश के सीजन में तो परेशानी काफी अधिक रहती है. ऐसे में अब महिपालपुर स्थित शिवमूर्ति से एंबियंस मॉल तक तीन लेन का फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की गई है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने दिल्ली-जयपुर हाईवे और सर्विस रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होने के लिए यह प्लानिंग की है और इससे लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है.
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की योजना के अनुसार द्वारका एक्सप्रेसवे टनल के एग्जिट प्वाइंट से एंबियंस मॉल तक फ्लाईओवर बनाया जाएगा.
हिंदुस्तान अखबार ने NHAI के एक अधिकारी के हवाले से लिखा कि द्वारका एक्सप्रेसवे की टनल से बाहर निकलकर गुरुग्राम के राजीव चौक की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल जरूरी होगा. उधऱ, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन मौजूदा हाईवे से ही गुजरते रहेंगे और नए फ्लाईओवर पर आवाजाही नहीं करेंगे. ऐसे में ट्रैफिक का दबाव कम होगा.
प्रस्तावित फ्लाईओवर में मौजूदा राजौकरी फ्लाईओवर के पास उतरने के लिए एक रैंप भी बनाया जाएगा. इस रैंप की मदद से वाहन चालक एंबियंस मॉल, डीएलएफ साइबर सिटी, उद्योग विहार और डीएलएफ की ओर भी आवाजाही कर सकेंगे.
अधिकारी के अनुसार, महिपालपुर से एंबीयंस मॉल के बीच का दिल्ली-जयपुर हाईवे पश्चिम और दक्षिण दिल्ली, सोनीपत, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से गुरुग्राम आने वाले वाहनों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग बन चुका है और द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-2 के खुलने के बाद इस हिस्से पर सुबह और शाम के समय वाहनों का दबाव बढ़ गया है. इसके चलते पीक ऑवर में जाम की स्थिति देखने को मिलती है.
सर्विस रोड पर नहीं फंसेंगे वाहन
तीन लेन का फ्लाईओवर बनने के बाद एंबियंस मॉल से डीएलएफ साइबर सिटी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सर्विस रोड के जाम से काफी राहत मिलने की उम्मीद है. प्रस्ताव के मुताबिक दोनों फ्लाईओवर को एंबीयंस मॉल के नजदीक जोड़ा जाएगा. गमाडा ने फ्लाईओवर निर्माण की योजना सरकार को भेजी है. एनएचएआई सलाहकार ने अपनी सर्वे रिपोर्ट में कहा है कि द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों का दबाव झेलने की क्षमता कम हो गई है. यह भी देखा गया है कि शिवमूर्ति पर दिल्ली-जयपुर हाईवे से ज्यादातर वाहन दिल्ली से गुरुग्राम की तरफ जाता है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें













