हांसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या, बेटी घायल तो वहीं छोटा बेटा लापता

On: September 15, 2026 9:59 AM
Follow Us:

Last Updated:

हांसी के न्यू सुभाष नगर में करीब 35 वर्षीय महिला रचना का शव घर में मिला, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली. महिला के छोटे बेटे के लापता होने की बात सामने आई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

हांसी में 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा हड़कंप, बेटी घायल तो छोटा बेटा लापताZoom

हांसी के न्यू सुभाष नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही करीब 35 वर्षीय महिला रचना की हत्या का मामला सामने आया है. महिला घर में मृत अवस्था में मिली, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हालत में मिली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक महिला और उसकी बेटी पर चोट के निशान मिले है.

घर से बदबू आने पर खुला हत्या का राज

जानकारी के अनुसार, महिला अपनी बेटी और छोटे बेटे के साथ एक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. घर से बदबू आने पर परिवार के अन्य लोगों ने मकान खोलकर देखा तो अंदर महिला मृत अवस्था में मिली, जबकि उसकी बेटी घायल हालत में पड़ी थी.

घायल बेटी को हिसार किया गया रेफर

घायल बेटी को तत्काल हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हिसार रेफर कर दिया. वहीं, मृतका का छोटा बेटा गायब बताया जा रहा है. इसको लेकर भी पुलिस जांच में जुटी है.

परिजनों ने चांदी नाम के व्यक्ति पर जताया शक

मृतका रचना के परिजनों ने चांदी नाम के व्यक्ति पर हत्या का शक जताया है. हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों और घटना में किसकी भूमिका है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.

महिला की मौत और बेटे के लापता होने की जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. महिला की मौत, बेटी के घायल होने और छोटे बेटे के लापता होने की कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

सिया के घर पहुंची पुलिस, कल्याण बैसला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

‘बच्चे अकेले बाहर निकलने से घबराते हैं’, फरीदाबाद के साहूपुरा में कुत्तों का ऐसा आतंक, 2 साल से जीना मुहाल

गुरुग्राम में कबड्डी खिलाड़ी ने लेडी बाइकर का पीछा किया, फिर रोकने की कोशिश…जब सिया नहीं रुकी तो मारी टक्कर, ये है कार का नंबर HR30Y4949

आम जनता तो छोड़िए… सरकारी विभाग को भी मिला प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की नोटिस, बकायादारों पर कार्रवाई

Faridabad News : धान-गेहूं छोड़ एक एकड़ में लगाया ऐसा बाग, फरीदाबाद के मुकेश हर पेड़ से छप रहे नोट

चेहरा नहीं दिखाऊंगी पर छोडूंगी नहीं, गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में बाइकर सिया कराया FIR, गाड़ी नंबर से खोजेगी पुलिस