आरोपी कल्याण बैंसला को 2 दिन का पुलिस रिमांड, युवती सिया को कहां कहां चोट लगी है?

On: September 16, 2026 2:24 PM
Follow Us:

Last Updated:

Gurugram Hit and Run: हरियाणा के गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़िता सिया ने मेडिकल टेस्ट करवाए और रिपोर्ट का इंतजार है. बुधवार को पुलिस ने आरोपी कल्याणा बैंसला और उसके साथी का मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.

गुरुग्राम हिट एंड रन: आरोपियों को 2 दिन का रिमांड, युवती को कितनी चोटें लगी?Zoom

महिला बाइकर को टक्कर मारने वाले आरोपी कल्याण गिरफ्तार.

गुरुग्राम. हरियाणा के  गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बीते रविवार यानी 13 सितंबर को हुए हिट-एंड-रन केस में पीड़िता महिला बाइकर सिया ने अपने मेडिकल टेस्ट करवाए हैं. उन्हें कार से हिट करने के बाद कई चोटें लगी थी. साथ ही दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.

बुधवार को सिया (शिवानी चौहान) ने कहा, “अभी मेरे कुछ टेस्ट हुए हैं, जिसमें ईसीजी भी शामिल है. शरीर में दर्द हो रहा है, खासकर घुटनों और पेल्विक एरिया में, इसलिए एक्स-रे भी करवाए हैं. रिपोर्ट अभी आनी बाकी है. रिपोर्ट आने के बाद उसे डॉक्टर को दिखाएंगे और आगे क्या करना है, यह तय करेंगे.” उधर, पुलिस ने आरोपी कल्याणा बैंसला और उसके साथी का मेडिकल करवाया है और अब उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है.

बुधवार को आरोपी कल्याण बैसला और नवनीत को कोर्ट में पेश किया गया और गुरुग्राम में कोर्ट नंबर 10 में जज निधि की कोर्ट में पेशी में दोनों आरोपियों को 2 दिन की रिमांड पर भेजा गया है. पुलिस ने दो दिन का ही रिमांड मांगा था.

इस बीच कल्याण बैंसला के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया कि इस घटना के मीडिया ट्रायल की वजह से हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया और 109 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होता है तो उसके पीछे मोटिव होता है. इस घटना में कोई मोटिव नहीं है और यहां तक कि बाइकर्स के कपड़े और हेलमेट की वजह से ये भी पता नहीं लगा कि वो लड़का है या लड़की है.

इससे पहले, मंगलवार को सिया ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करवाए और मीडिया से कहा, “रविवार सुबह मेरे साथ जो कुछ हुआ, वह सब मेरे वीडियो में रिकॉर्ड है. मैंने मजिस्ट्रेट को अपने साथ व्यक्तिगत रूप से हुई पूरी घटना के बारे में बताया है. मेरा पीछा किया गया, मुझे परेशान किया गया और जानबूझकर टक्कर मारी गई. मेरी जान जा सकती थी. मैंने अपना बयान दर्ज करा दिया है और इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मेरा एमएलसी हो चुका है. कुछ चोटों के लिए कल एमआरआई और एक्स-रे करवाना है.”

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now