हरियाणा के पंचकूला में कर्ज से परेशान एक ही परिवार के 7 लोगों ने खाया जहर, सभी की मौत, क़र्ज़ बना काल

On: May 27, 2025 6:57 AM
Follow Us:
हरियाणा के पंचकूला में कर्ज से परेशान एक ही परिवार के 7 लोगों ने खाया जहर, सभी की मौत, क़र्ज़ बना काल

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला से सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कर्ज से परेशान एक ही परिवार के सात सदस्यों ने जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। यह घटना सेक्टर-27 में उस समय सामने आई, जब देर रात सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन किसी की जान नहीं बच सकी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में एक दंपति, उनके तीन बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता शामिल हैं। परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला था और पंचकूला में किराए के मकान में रह रहा था।

देहरादून में किया था बिजनेस शुरू, भारी नुकसान से था परेशान

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रवीण मित्तल नामक व्यक्ति ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल्स का बिजनेस शुरू किया था, जिसमें भारी घाटा हुआ। इसके बाद उस पर कर्ज बढ़ता चला गया और आर्थिक स्थिति बिगड़ती गई। इसी तनाव में पूरे परिवार ने आत्मघाती कदम उठाया।

कार में खाया जहर, सूचना पर हरकत में आई पुलिस

सोमवार रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-27 में एक घर के बाहर खड़ी कार में कुछ लोग बेहोशी की हालत में पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि छह लोग कार के भीतर बेसुध पड़े थे, जिन्हें तुरंत सेक्टर-26 के प्राइवेट ओजस अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर बाद एक और सदस्य को सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

सभी की अस्पताल में हुई मौत

इलाज के दौरान सभी सातों लोगों की मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए DCP हिमाद्री कौशिक, ACP विक्रम नेहरा और ACP अरविंद कंबोज मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने कार की जांच की और साक्ष्य जुटाए।

DCP ने की पुष्टि

DCP हिमाद्री कौशिक ने बताया कि, “परिवार के सभी सदस्यों की पहचान कर ली गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कर्ज के चलते पूरे परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और परिवार के रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई है।”

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

सरकारी योजना में आवेदन किया, फिर भी नहीं मिला पैसा? परेशान न हों, यहां करें शिकायत

दिवाली पर साड़ी खरीदने का है प्लान, तो पहुंचें सूरजकुंड मेले में, यहां कम पैसों में करें झोले भर शॉपिंग

Gurugram Viral Video: गुरुग्राम में ऑटो किराये को लेकर विवाद, युवती पर डंडे से हमला, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग | State

कैसे दबोचा गया हिमांशु भाऊ, FBI को कहां से मिला इनपुट? इनसाइड स्‍टोरी – gangster himanshu bhau arrest inside story america fbi haryana stf 50 fir

हिमांशु भाऊ: 17 में पहला मर्डर, दिल्‍ली-NCR से हरियाणा तक खौफ, अब दुर्दांत गैंगस्‍टर अमेरिका में गिरफ्तार – gangster himanshu bhau arrested in america

नौकरी छोड़ने के बाद नहीं मिल रहा PF का पैसा? यहां करें शिकायत, जानें पूरा तरीका