गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, जांच के लिए SIT गठित, ACP महिला अपराध करेंगी नेतृत्व

On: September 17, 2026 12:33 AM
Follow Us:

Last Updated:

Hit and Run Case: गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने पांच पुलिसकर्मियों की SIT गठित की है. ACP महिला अपराध के नेतृत्व में यह टीम अब पूरे मामले की जांच करेगी. SIT CCTV फुटेज, घटनास्थल, वाहनों की गतिविधियों और दूसरे सबूतों की जांच कर हादसे की पूरी कड़ी जोड़ेगी.

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, जांच के लिए SIT गठितZoom

गुरुग्राम हिट एंड रन केस.

गुरुग्राम: गुरुग्राम के चर्चित हिट एंड रन मामले की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) करेगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने पांच पुलिसकर्मियों की टीम बनाई है. ACP महिला अपराध SIT की अगुवाई करेंगी. टीम में सेक्टर-56 थाना प्रभारी और अपराध शाखा सोहना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है.

SIT अब मामले से जुड़े हर पहलू की जांच करेगी. टीम घटनास्थल का मुआयना करने के साथ वहां लगे CCTV कैमरों की फुटेज, वाहनों की गतिविधियों और दूसरे सबूतों को भी खंगालेगी. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले हर तथ्य को जोड़कर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की जाएगी.

पुलिस यह भी पता लगाएगी कि हादसे के समय क्या हुआ था और आरोपी की भूमिका क्या रही. इसके लिए घटनास्थल से मिले सबूतों के साथ-साथ CCTV फुटेज और वाहनों से जुड़ी जानकारी की जांच की जाएगी. गुरुग्राम पुलिस ने SIT में पांच पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी दी है. ACP महिला अपराध टीम का नेतृत्व करेंगी, जबकि सेक्टर-56 थाना प्रभारी और अपराध शाखा सोहना प्रभारी भी जांच टीम का हिस्सा होंगे. इनके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

SIT की जांच में जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है और घटनाक्रम से जुड़ी सभी कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें