सोनीपत में 6 साल की बच्ची की हत्या, पानी की होदी में हाथ पैर बांधे हुए नग्न अवस्था में मिला शव, रेप की आंशका

On: September 18, 2026 7:01 AM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat Murder: हरियाणा के सोनीपत में 6 साल की बच्ची का शव पानी की होदी से मिला. शव के हाथ बंधे हुए थे और बदन पर कोई कपड़ा नहीं था. पुलिस ने सुमित नामक शख्स को हिरासत में लिया, जो नशे में था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

सोनीपत में 6 साल की बच्ची की हत्या, हाथ-पैर बांधे हुए नग्न अवस्था में मिला शवZoom

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत में 6 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मोहाना थाना क्षेत्र में बच्ची का शव पानी की होदी से बरामद हुआ है. परिजनों के अनुसार बच्ची के हाथ बंधे हुए थे. पुलिस ने मामले में सुमित नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिया गया शख्स नशे की हालत में मिला था. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के अनुसार, बच्ची के हाथ-पैर बंधे हुए मिले हैं,जिसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है. मोहाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई है.मामले में पुलिस ने सुमित नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया है.पुलिस के अनुसार सुमित गांव बडसत, जिला करनाल का रहने वाला है और हिरासत में लिए जाने के दौरान वह नशे की हालत में मिला था. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और बच्ची की मौत की पूरी परिस्थितियों को खंगाला जा रहा है.परिजनों के अनुसार, बच्ची रात को सो रही थी.

परिजनों को शक है कि इसी दौरान उनके साथ काम करने वाला सुमित बच्ची को सोते हुए उठाकर ले गया. परिवार का कहना है कि उस वक्त जनरेटर चल रहा था, जिसकी आवाज के कारण बच्ची को ले जाने का पता नहीं चल पाया.जब बच्ची घर में नहीं मिली तो परिजनों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की. तलाश के दौरान बच्ची का शव पानी की होदी में मिला.परिजनों के मुताबिक बच्ची के हाथ बंधे हुए थे और वह नग्न अवस्था में मिली. परिजनों ने सुमित पर शक जताया है. वहीं पुलिस ने सुमित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह और आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी.

एसीपी देवेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची का शव पानी की होदी से बरामद हुआ है. मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चलेगा और रिपोर्ट के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now