हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट, आज 14 ज़िलों बरसेंगे बादल, 4 दिन का IMD ने जारी किया अलर्ट

हरियाणा में लगातार 4 दिन तक बारिश का पूर्वानुमान है, जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 28 मई की रात से मौसम में ...

Photo of author

वैशाली वर्मा

Published

Haryana Weather Update हरियाणा Haryana Weather Alert, Haryana Rain Forecast, Monsoon Haryana 2025, Weather Today Haryana, सिरसा तापमान, 1 जून बारिश, हरियाणा मौसम haryana rain alert कल का मौसम 6 जून 2025, IMD Weather Update, Delhi NCR Weather, UP Bihar Rain Alert, Rajasthan Heatwave, Assam Flood, Monsoon 2025 India, मौसम पूर्वानुमान, मौसम समाचार हिंदी, मौसम विभाग चेतावनी, aaj ka mausam

हरियाणा में लगातार 4 दिन तक बारिश का पूर्वानुमान है, जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 28 मई की रात से मौसम में बदलाव शुरू होगा और 31 मई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

IMD का अलर्ट – इन जिलों में होगी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ के मुताबिक, 28 मई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25-50% तक बारिश हो सकती है, जबकि अन्य 11 जिलों (कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा) में 25% तक बारिश की संभावना है।

29 और 30 मई को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। 30 मई को अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल और यमुनानगर में 50-75% तक बारिश हो सकती है।

31 मई को भी मौसम बरसात वाला रहेगा, खासतौर पर पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25-50% और अन्य जिलों में 25% तक बारिश हो सकती है।


बदलता मौसम और तापमान का उतार-चढ़ाव

हरियाणा में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। सिरसा का तापमान सबसे ज्यादा 39.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं, मेवात में पिछले 24 घंटों में तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई।

HAU हिसार की चेतावनी

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 मई रात से मौसम में बदलाव होगा। 29 और 30 मई को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और हवाएं चल सकती हैं। दिन के तापमान में गिरावट होगी, जबकि रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

Related news

Leave a Comment