Haryana News: फरीदाबाद में गाड़ी में आग लगाकर की थी फायरिंग, क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा

On: September 22, 2026 11:18 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के गांव अनंगपुर में गाड़ी में आग लगाने और फायरिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस के मुताबिक, वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 16-17 जुलाई की रात को गांव अनंगपुर में आकाश नाम के व्यक्ति की गाड़ी में कुछ युवकों ने आग लगा दी थी और फायरिंग की थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना में मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच NIT को सौंपी गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों – रवि, दिनेश और मोहित उर्फ टेढ़ा (निवासी दिल्ली) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और एक देसी कट्टा बरामद किया है।

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी रोबिन का पीड़ित आकाश के साथ पहले झगड़ा हुआ था, जिसका बाद में सामाजिक तौर पर समझौता हो गया था। लेकिन रोबिन रंजिश रख रहा था। उसी रंजिश के चलते रोबिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर रात के समय इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर गोली चलाई और फिर आग लगा दी। जब परिवार बाहर आया तो उन पर भी फायरिंग की गई। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। रवि के खिलाफ पहले से 3 मुकदमे और मोहित उर्फ टेढ़ा के खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज हैं। ये आरोपी वारदात के बाद से फरार थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now