Last Updated:
Sirsa Dog Missing: सिरसा के डबवाली में पग नस्ल का डॉगी ‘जेरी’ लापता. मालिक राजीव बांसल रिंकू ने सुराग देने वाले को 25,000 रुपये इनाम घोषित किया है. सीसीटीवी फुटेज में दो स्कूटी सवार उसे ले जाते दिखे. हालांकि, पूछताछ में युवकों ने कुत्ता ले जाने की बात से इंकार किया है.
डबवाली के रीगल रेस्टोरेंट मालिक राजीव बांसल रिंकू का पग नस्ल का डॉगी जेरी बीते 11 दिन से लापता है.
सिरसा. हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली में एक डॉगी के लापता होने से परिवार परेशान है ,पग नस्ल के ड़ॉगी का सुराग देने वालों को अब डागी मालिक ने 25 हजार रुपये ईनाम घोषित किया है. डागी मालिक ने घटना से जुड़ी एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने रखी है. इसमें स्कूटी सवार दो लोग डॉगी को लेजा रहे हैं. बाद में स्कूटी सवारों तक भी मालिक पहुंचा था. लेकिन डॉगी का कुछ पचा नहीं चला है.
दरअसल, डबवाली के रीगल रेस्टोरेंट मालिक राजीव बांसल रिंकू का पग नस्ल का डॉगी जेरी बीते 11 दिन से लापता है. 18 सितंबर की शाम को डबवाली के पुराना डाकघर स्थित घर से बाहर निकला और फिर लापता हो गया. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो बाजार में एक स्कूटी पर सवार दो लोग उसे ले जाते हुए नजर आए. फिर कई दुकानों, मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कूटी सवारों की पहचान के बाद 23 सितंबर को वे उनके घर पर पहुंचे, लेकिन जेरी नहीं मिला. स्कूटी सवारों ने माना कि स्कूटी पर वही सवार थे. लेकिन कहा कि उनके पास डॉगी नहीं था और जिसे वह डॉगी समझ रहे हैं, वह सब्जी थी.
राजीव बांसल ने मीडिया को बताया कि 2023 में वे पग नस्ल के पिल्ले को घर लेकर आए थे. नाम रखा था जेरी. 22 फरवरी को उसका जन्म दिन मनाते हैं. इस मौके पर केक काटते हैं. पूरा परिवार सेलिब्रेट करता है. जेरी उनके लिए महज एक डागी नहीं, बल्कि पारिवारिक सदस्य है. 18 सितंबर को वह गायब हुआ था. आज छटा दिन है. वे परेशान हो गए हैं. क्योंकि डागी वफादार होते हैं.
परिवार से बिछुड़ने से हो जाती है मौत
वह कहते हैं कि डागी जिस परिवार में रहता है, उसे अपना समझने लगता है. परिवार कुछ समय के लिए अलग होता है तो डागी दम तोड़ देता है. जिस दिन जेरी गायब हुआ था. राजीव बांसल रिंकू ने पहले 5100 का ईनाम रखा था. वह नहीं मिला तो कुछ घंटों बाद ईनामी राशि 11 हजार कर दी. दो दिन बाद भी डागी का सुराग नहीं मिला तो जेरी की सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा कर दी.हालांकि पग नस्ल के उक्त डागी की कीमत करीब 5000 है. उससे पांच गुणा ईनामी राशि की घोषणा रेस्टोरेंट मालिक ने की है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें












