12 सेकेंड में 8 थप्पड़…फरीदाबाद में मां की ममता भूली फौजी की पत्नी, 2 मासूम बच्चों को पीटा, CCTV में कैद हुई घटना, पड़ोसियों ने बचाया

On: September 30, 2026 11:08 AM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad News: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर खरोंच से नाराज मां ने बेटी और बेटे की पिटाई कर दी. घर के अंदर ल गे CCTV में पूरी घटना कैद हो गई. अब बच्चों के फौजी पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की. बच्चों को पड़ोसियों ने बचाया.

ख़बरें फटाफट

12 सेकेंड में 8 थप्पड़!फरीदाबाद में मां की ममता भूली फौजी की पत्नी, बच्चे पीटेZoom

फरीदाबाद के नगला पार्ट-2 में मोबाइल फोन की स्क्रीन पर खरोंचें आने से नाराज मां ने अपने दो छोटे को पीट दिया.

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद के नगला पार्ट-2 में मोबाइल फोन की स्क्रीन पर खरोंचें आने से नाराज मां ने अपने दो छोटे को पीट दिया. आरोप है कि महिला ने 6 साल की बेटी को महज 12 सेकेंड में 8 थप्पड़ मारे, जबकि 4 साल के बेटे को करीब 7 सेकेंड में 4 थप्पड़ जड़े. बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी युवक मौके पर पहुंचा और महिला को बच्चों को पीटने से रोका.

पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. बच्चों के पिता सेना में नायक के पद पर तैनात हैं और फिलहाल राजस्थान में ड्यूटी पर हैं. उनका आरोप है कि उनकी पत्नी पहले भी बच्चों के साथ मारपीट करती रही है. घटना से जुड़ी दो सीसीटीवी वीडियो सामने आई है. एक घर के बाहर की है और दूसरी घर के अंदर की. इसमें मां बच्चों को बेरहमी से पीटती नजर आ रही है. महिला पहले अपने फोन की स्क्रीन देखती है और फिर फोन को पटक देती है और बाद में बच्चों पर टूट पड़ती है. वीडियो में बच्चों के रोने की आवाज भी आ रही है.

बच्चों के पिता सतबीर के मुताबिक, 27 सितंबर की शाम करीब 7 बजे उनकी 6 साल की बेटी मोबाइल चला रही थी. इसी दौरान उसकी मां सोनिया ने मोबाइल देखा. स्क्रीन पर स्क्रैच दिखाई देने पर वह नाराज हो गई और बच्ची को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया. सीसीटीवी फुटेज में महिला बच्ची को लगातार थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रही है, इसके बाद महिला ने अपने 4 साल के बेटे की भी पिटाई की. बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी युवक घर में पहुंचा और महिला से बच्चों को नहीं मारने के लिए कहा.

पिता राजस्थान में सेना में तैनात

सतबीर ने बताया कि वह वर्ष 2016 में 12वीं के बाद सेना में भर्ती हुए थे. वर्ष 2019 में उनकी शादी सागरपुर निवासी सोनिया से हुई थी. उनके दो बच्चे हैं 6 साल की बेटी और 4 साल का बेटा है. सतबीर का आरोप है कि नौकरी के कारण वह अधिकतर समय घर से बाहर रहते हैं और पत्नी बच्चों तथा उनके माता-पिता के साथ रहती है. उनका दावा है कि पत्नी पहले भी छोटी-छोटी बातों को लेकर बच्चों की पिटाई करती रही है.

मारपीट से परेशान होकर लगवाए थे CCTV कैमरे

सतबीर के मुताबिक, बच्चों के साथ कथित मारपीट की घटनाओं को देखते हुए करीब तीन महीने पहले उन्होंने घर में CCTV कैमरे लगवाए थे. 27 सितंबर को जब यह घटना हुई, उस समय उनके माता-पिता नूंह स्थित अपने घर गए हुए थे और घर में पत्नी और दोनों बच्चे मौजूद थे. सतबीर ने पत्नी के मायके वालों पर भी उन्हें धमकाने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि जब उन्होंने पहले बच्चों के साथ मारपीट को लेकर पत्नी के परिवार से बात की तो उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई. सतबीर का आरोप है कि अब बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है.

बच्चों के दादा ने चौकी में दी शिकायत

मामले में बच्चों के दादा बिशन सिंह ने पवर्तिया कॉलोनी चौकी में शिकायत दी है. चौकी प्रभारी महेश के मुताबिक, वह फिलहाल बाहर हैं और चौकी पहुंचने के बाद शिकायत की जानकारी लेकर मामले की जांच की जाएगी. बच्चों के पिता ने पुलिस से मामले की जांच कर अपनी पत्नी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें