हरियाणा में मौसम का बड़ा अलर्ट: अगले तीन घंटे में तेज आंधी और बारिश, 30 मई से 1 जून तक बारिश के आसार

On: October 26, 2025 3:52 PM
Follow Us:
हरियाणा

हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने गुरुवार को अचानक करवट ले ली। कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का दौर शुरू हो गया। गुरुग्राम, झज्जर, रेवाड़ी, चरखी दादरी और नूंह में बारिश हुई, जबकि फरीदाबाद और पुन्हाना में तेज आंधी चली। गुरुग्राम में आंधी के चलते कई जगहों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ और कुछ मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई।

मौसम विभाग ने फिर चेताया: अगले तीन घंटे में तेज आंधी और बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार शाम 7:30 बजे एक और चेतावनी जारी की, जिसमें कहा गया कि अगले तीन घंटे में तेज धूलभरी आंधी और बारिश हो सकती है। यह मौसम बदलाव अगले कुछ दिन और जारी रह सकता है।


इन जिलों में रात तक आंधी और बारिश का अनुमान

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, गुरुवार रात 10 से 11 बजे तक इन जिलों में तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना है:

  • पलवल, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम

  • महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी

  • झज्जर, रोहतक, हिसार

डॉ. खीचड़ ने लोगों से बाहर न निकलने की अपील की है क्योंकि तेज हवाओं से पेड़ और खंभे गिरने की आशंका है।


30 मई से 1 जून तक हरियाणा में बारिश का नया दौर

मौसम विभाग के अनुसार, 30 मई से 1 जून 2025 के बीच हरियाणा में व्यापक बारिश की संभावना है।

30 मई:

31 मई:

  • अच्छी बारिश: अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर

  • बाकी जिलों में हल्की बारिश

1 जून:

  • कुल 16 जिलों में बारिश की संभावना


राहत की खबर: तापमान में गिरावट के आसार

हरियाणा के कई जिलों में तापमान 43°C के पार चला गया था। लेकिन इस बारिश और आंधी के चलते मौसम में ठंडक आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now