सिरसा में दूध का रेट बढ़ाने की मांग, पशुपालक 3 दिन नहीं करेंगे दूध की आपूर्ति

On: October 1, 2026 7:20 AM
Follow Us:

milk strike

Haryana News: सिरसा में दूध का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर पशुपालकों और किसानों ने एक से तीन अक्टूबर तक दूध व्यापार बंद रखने का आह्वान किया है। पशुपालकों और किसानों का कहना है कि दूध की बढ़ती लागत और पशुओं के रखरखाव पर होने वाले खर्च को देखते हुए दूध के दाम में बढ़ोतरी की जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर एक से तीन अक्टूबर तक दूध की खरीद और बिक्री बंद रखने का आह्वान किया गया है।

दूध आपूर्ति रहेगी सुचारू

गौरतलब है कि सिरसा वीटा मिल्क प्लांट में प्रतिदिन तकरीबन 80 हजार लीटर दूध की खरीद होती है, वहीं तकरीबन 20 हजार लीटर दूध प्रतिदिन बेचा जाता है। इस आह्वान के बीच सिरसा वीटा मिल्क प्लांट के सीईओ ने दावा किया है कि जिले में दूध की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दूध की सप्लाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।

दूध आपूर्ति में नहीं होगी कमी

वीटा मिल्क प्लांट के सीईओ के मुताबिक, किसी भी सूरत में विभिन्न विभागों को होने वाली दूध की सप्लाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। सरकारी विभागों और अन्य संस्थानों को निर्धारित मात्रा में दूध उपलब्ध करवाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में बीच सड़क पर कैब चालक पर बरसाए डंडे, ट्रैफिक हुआ जाम, थाने में सुलझा मामला

Asian Games: जींद की बेटी नीरू ढांडा का डबल गोल्ड, पिता के साथ हादसा, मां बोलीं- 3 दिन से खुशी में भूख नहीं लगी | Sports

Haryana News: रोहतक में कांग्रेस कार्यालय के सामने वकील की गोली लगने से मौत ! परिवार ने जताई हत्या की आशंका | रोहतक

मशीन नहीं हाथों से धान की कटाई है ज्यादा बेहतर, जानिए पूरा गणित जो शायद ही हो आपको मालूम

260 करोड़ लेकर डकार गए प्लॉट: वाटिका ग्रुप के CMD अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला गिरफ्तार, ED रिमांड पर भेजे गए

Dharm Astha : नीला फूल, गन्ने का रस…बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता मन तो करें ये काम, ज्योतिषाचार्य ने बताई ट्रिक