करनाल में दर्दनाक हादसा, डंपर ने दंपत्ति को कुचला, महिला की मौत

On: October 5, 2026 4:24 AM
Follow Us:

dumper

Haryana News: हरियाणा के करनाल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-44 पर दाहा मोड़ के पास रविवार दोपहर सड़क पार कर रही दंपती को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में 55 वर्षीय कांता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पत्नी की मौके पर मौत

सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल राजकुमार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि कांता देवी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए करनाल भेजा गया। राजकुमार और उनकी पत्नी कांता देवी कुरुक्षेत्र जिले के गांव संदोली के रहने वाले थे।

बेटी से आए थे मिलने

दोनों रविवार को दाहा गांव में अपनी बेटी से मिलने के लिए आए थे। दोपहर बाद दोनों पैदल नेशनल हाईवे पार कर दाहा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, पानीपत की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now