Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

On: May 31, 2025 8:59 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update, Haryana Monsoon Update

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अब मौसम विभाग ने 31 मई से 4 जून तक राज्य में मौसम के बदलाव की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं-कहीं धूल भरी आंधी और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

4 जून तक रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम 4 जून तक परिवर्तनशील बना रहेगा। 31 मई से 2 जून तक उत्तर-पूर्वी से पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, इस दौरान हल्के बादल और हवाएं भी बनी रहेंगी

2 जून से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 2 जून की रात से 4 जून तक एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा, जिसका कारण पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव होगा। इस दौरान—

किसानों और आम लोगों के लिए जरूरी सलाह

डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए किसान अपने कृषि कार्यों की योजना बनाएं। वहीं आम लोगों को भी तेज हवाओं और संभावित बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now