रोहतक में नाबालिग से Instagram पर दोस्ती, फिर किया गंदा काम, हड़पे 20 लाख के जेवर

On: October 8, 2026 1:16 AM
Follow Us:

dushkarma

Haryana News: हरियाणा के रोहतक से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक पर नाबालिग छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और 20 लाख रुपये से ज्यादा के जेवर हड़पने का मुकदमा मंगलवार को दर्ज कराया गया है।

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

आरोप लगाया गया है कि युवक कई दिन पहले छात्रा को रोहतक स्थित एक होटल में ले गया और वहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे लगातार जेवर मंगवाए गए। महम थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

20 लाख के जेवर हड़पे

छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी से उसकी जान-पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। आरोप है कि युवक उसे रोहतक के एक होटल में ले गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद, आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर जेवर देने का दबाव बनाया। डर से उसने अपनी ताई के घर से जेवर चोरी किए और आरोपी को रोहतक के मानसरोवर पार्क में दे दिए। जेवरों की कीमत बीस लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

परेशान करना नहीं छोड़ा

पुलिस को पीड़िता ने बताया कि इसके बावजूद आरोपी ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया। कॉलेज से आते-जाते समय भी उसे धमकाया जा रहा है और उससे और जेवरों की मांग की जा रही है। छात्रा ने अपने बयान में कहा कि वह लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव से इस कदर परेशान है कि उसके मन में आत्महत्या करने तक के विचार आ रहे हैं।

आरोपी की तलाश जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए महम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी का स्थान पर दबिश दी है। हालांकि अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

रोहतक में 5,000 लोगों की मौत के रहस्य से हटेगा पर्दा, सरकार कराने जा रही सर्वे

फेस्टिव सीजन में सहूलियत, कल से चलेगी बाड़मेर-वैष्णो देवी एवं अयोध्या स्पेशल ट्रेन

Health Tips : 30 की उम्र में ही क्यों बढ़ रहा घुटनों का दर्द? आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, अंबाला के ऑर्थो स्पेशलिस्ट से जानिए

‘जिम जाने वाले लड़के लट्ठ लेकर जंतर-मंतर चलें’, CJP के विरोध में उतरा इन्फ्लुएंसर रिंकू यादव, बोला-कॉकरोचों का तेल निकाल दूंगा

अटाली गांव का बाबा लाल दास मंदिर, जहां बैठते ही नशे की लत से मिलती मुक्ति.. जानिए क्या है मान्यता

हरियाणा के पंचकूला में बारिश के साथ गिरे ओले, यमुनानगर में मंडियों में भीगा धाना, 9 जिलों में बरसात का येलो अलर्ट