Haryana Rain Alert: आज 17 जिलों में बारिश की संभावना, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

On: May 31, 2025 9:54 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update हरियाणा Haryana Weather Alert, Haryana Rain Forecast, Monsoon Haryana 2025, Weather Today Haryana, सिरसा तापमान, 1 जून बारिश, हरियाणा मौसम haryana rain alert कल का मौसम 6 जून 2025, IMD Weather Update, Delhi NCR Weather, UP Bihar Rain Alert, Rajasthan Heatwave, Assam Flood, Monsoon 2025 India, मौसम पूर्वानुमान, मौसम समाचार हिंदी, मौसम विभाग चेतावनी, aaj ka mausam

Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों में आज बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आज हरियाणा के 11 जिलों में 25-50 फीसदी बारिश की संभावना है। ये जिले हैं:

वहीं कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर जैसे 6 जिलों में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है।

1 जून से 3 जून तक भी रहेगा असर

मौसम विभाग ने बताया है कि 1 जून से 3 जून तक भी हरियाणा में रुक-रुक कर बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान मौसम सुहावना रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।

तापमान में गिरावट, सबसे गर्म रहा सिरसा

पिछले 24 घंटे के दौरान हरियाणा में अधिकतम तापमान में औसतन 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। यह राहत देने वाला संकेत है, लेकिन सिरसा अभी भी सबसे गर्म जिला रहा। हालांकि, वहां का तापमान भी सामान्य से नीचे ही दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम पहुंच गया है, जो आने वाले दिनों में और गिर सकता है।


एहतियात बरतें

  • खुले स्थानों में जाने से पहले मौसम अपडेट जरूर चेक करें

  • तेज हवाओं के चलते पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें

  • खेतों में काम करने वाले किसान बारिश की संभावना को ध्यान में रखें


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now