‘धक्का क्यों मार रही’, फरीदाबाद में वोट चोरी प्रोटेस्ट में थप्पड़बाजी, कांग्रेस की 2 महिला नेता भिड़ी, एक-दूसरे को जड़े 7-8 थप्पड़

On: October 8, 2026 5:28 PM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad Congress Protest Slapgate: हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान दो नेत्रियों पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच विवाद और थप्पड़बाजी का वीडियो सामने आया है. दोनों महिला नेताओं के बीच आगे चलने को लेकर विवाद हो गया और इस दौरान बात मारपीट तक पहुंच गई.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

VIDEO:वोट चोरी प्रोटेस्ट में 2 कांग्रेसी नेताओं ने एक दूसरे को जड़े 7-8 थप्पड़Zoom

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया.  प्रदर्शन में शामिल दो कांग्रेसी नेत्रियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला थप्पड़बाजी तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ.

आरोप है कि पराग शर्मा ने प्रदर्शन के दौरान गजना लांबा को पीछे हटने का इशारा किया था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. बहस के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच थप्पड़ चलने लगे. प्रदर्शन स्थल पर मौजूद अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया और स्थिति को संभाला. घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया. पूरे थप्पड़कांड का वीडियो भी सामने आया है. इसमें एक महिला नेता कहती सुनाई दे रही है कि धक्का क्यों मार रही है. इस पर दूसरी महिला नेता उसे थप्पड़ रसीद दती है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

नवरात्रि में नहीं मिल रहा वैष्णो देवी का रिजर्वेशन, तो रेलवे ने कटरा के लिए चला दी स्‍पेशल ट्रेन, होंगे 12 स्‍टॉप

गुरुग्राम के ताउ देवी लाल स्टेडियम में 3 दिन खड़ा रहा सीएम का चॉपर, प्रैक्टिस नहीं कर पाए खिलाड़ी, सरकार बोली-खराब हो गया था

रोहतक में प्रेमी जोड़े की कैसे की गई हत्या? संदीप और कविता ने दोस्त सेबीयर मंगवाई थी, कौन निकले हत्याकांड के आरोपी

फरीदाबाद में HR मैनेजर हत्याकांड के आरोपियों का एनकाउंटर, 1 के पैर में लगी गोली, केले खरीदने को लेकर हुआ था विवाद

फरीदाबाद में REEL बनाते समय टूटा फोन तो दोस्त को पहाड़ से धक्का देकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

PGI Rohtak Roof Collapse: पीजीआई रोहतक में छत का हिस्सा गिरा, महिला मरीज का हाथ टूटा, 22 दिन में दूसरी घटना | Haryana