कैथल. हरियाणा के कैथल जिले के पूंडरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सतपाल जांबा अक्सर अपने ब्यानों को लेकर चर्चाओ में रहते हैं. आजकल नया विवाद और चर्चा का विषय है पूंडरी सब डिवीजन से बिजली विभाग के दो जूनियर इंजीनियर (जई)का तबादला.
विधायक पर आरोप लगे हैं की उनकी सिफारिश पर बिजली निगम के 2 जूनियर इंजीनियरों (JE) का ट्रांसफर कर दिया गया. दोनों जेई ने इसे रंजिशन में किया गया ट्रांसफर बताते हुए नए स्थान पर जॉइन करने से इनकार कर दिया.
विवाद बढ़ा तो बिजली निगम के अन्य कर्मचारी भी इस विवाद में कूद पड़े और धरना शुरू कर दिया. उन्होंने चेतावनी दे डाली कि जब तक दोनों जूनियर इंजीनियरों के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द नहीं किए जाएंगे, वे धरना खत्म नहीं करेंगे. जरूरत पड़ी तो वे पूरे जिले के कर्मचारियों को साथ लेकर आंदोलन करेंगे.
उधर, विधायक भी इस मामले को लेकर सख्त हो गए हैं. उन्होंने कहा कि जेई तानाशाही कर रहे हैं. मैं उनके खिलाफ एक्शन लूंगा, सस्पेंड कराऊंगा. इस बारे में उनकी सीएम से बातचीत हुई है. प्रदेश में बिजली महकमा अनिल विज के पास है.
कुरुक्षेत्र और पंचकूला में ट्रांसफर करवाया
दोनों जेई ने नई जगह जॉइन नहीं किया
किसी भी जेई ने ट्रांसफर किए गए स्थानों पर जॉइनिंग नहीं की है. वे एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले निगम कार्यालय में धरने पर बैठ गए हैं. जेई नरेश कुमार, सुनील कुमार और संगठन के अन्य कर्मचारियों का कहना है कि विधायक जांबा ने जबरन उनका तबादला करवाया है. वे ड्यूटी जॉइन नहीं करेंगे और इस ट्रांसफर ऑर्डर को रद्द करवाएंगे.
हरियाणा के पूंडरी से विधायक सतपाल जांबा.
पोल हटाने के लिए इनकार कर रहे थे
विधायका का कहना है कि गांव बरसाना में 90 लाख रुपए से निकासी का काम चल रहा है. अधिकारी इस विकास कार्य में बाधा बन रहे बिजली के पोल को हटाने से मना कर रहे थे. ऐसे ही बात गांव भाणा में सामने आई, वहां भी अधिकारियों ने ऐसा ही किया. अगर जेई समस्याओं का समाधान नहीं करेंगे, तो उनको सस्पेंड किया जाएगा.











