Last Updated:
Haryana HCS Exam Results Topper: हरियाणा के सोनीपत के अभिषेक सरोहा ने एचसीएस परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है. अभिषेक ने घर पर रहकर तैयारी की और तीसरे प्रयास में 93 हजार बच्चों को पीछे छोड़कर यह सफलता पाई.
हरियाणा सिविस सर्विसेज एग्जामें टॉपर गोहाना में सेक्टर 7 के रहने वाले अभिषेक ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई पानीपत से की.
गोहाना. हरियाणा के सोनीपत के अभिषेक सरोहा ने राज्य सिविल सर्विस (एचसीएस) परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया. अभिषेक ने पहले प्रयास की असफलता के बाद कोचिंग छोड़ दी थी और फिर उन्होंने घर पर रहकर ही परीक्षा की तैयारी की और 93 हजार बच्चों में टॉपर बने.
गोहाना में सेक्टर 7 के रहने वाले अभिषेक ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई पानीपत से की. इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह दिल्ली चले गए. दिल्ली में रहकर उन्होंने एचसीएस परीक्षा की तैयारी शुरू की. उनके चाचा तेजेंद्र सरोहा ने बताया कि अभिषेक ने अपने पहले और दूसरे प्रयास में भी मुख्य परीक्षा पास की थी, लेकिन दोनों बार इंटरव्यू में कम अंक आने के कारण अंतिम चयन नहीं हो सका.
पहले प्रयास में असफलता मिलने के बाद अभिषेक ने कोचिंग छोड़ दी थी. इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उन्हें दोबारा परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया. दूसरे प्रयास में भी जब सफलता नहीं मिली तो उनका मनोबल काफी गिर गया. इसके बावजूद परिवार ने उनका हौसला बढ़ाया और तीसरे प्रयास के लिए लगातार प्रेरित किया. परिवार के सहयोग और अपनी मेहनत के दम पर अभिषेक ने तीसरे प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया.
सरोहा शहर में निजी स्कूल चलाते हैं पिता
तेजेंद्र सरोहा ने बताया कि इस बार इंटरव्यू में अभिषेक को 42 अंक मिले हैं. हालांकि मुख्य परीक्षा में उनके शानदार अंकों के कारण उनका अंतिम परिणाम बेहद बेहतर रहा और उन्होंने प्रदेश में टॉप किया. कोचिंग छोड़ने के बाद अभिषेक ने घर पर रहकर नियमित रूप से पढ़ाई की और परीक्षा की तैयारी जारी रखी. अभिषेक के पिता जगबीर सरोहा शहर के निजी स्कूल आरके हिंदू में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं. अभिषेक के बड़े भाई विनय सरोहा बीआरओ में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. अभिषेक की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है.
पहले तीन स्थानों पर कौन कौन रहा
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें










