हरियाणा में 50 लाख लाभुकों के खाते में 1,634 करोड़ हस्तांतरित, 10 लाख महिलाओं को लाडो लक्ष्मी की किस्त मिली

On: October 11, 2026 2:14 AM
Follow Us:

nayab saini

Haryana News: हरियाणा में शनिवार का दिन 50 लाख लोगों के लिए खुशियां लेकर आया। प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने 50 लाख से ज्यादा लोगों के खातों में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 1,634.27 करोड़ रुपये की रकम डाली। इसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1,131 करोड़ रुपये और दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 12वीं किस्त के 212.16 करोड़ रुपये प्रमुख हैं।

2,651 राशन डिपो का आवंटन

मुख्यमंत्री ने 2,651 नए राशन डिपो के आवंटन के लिए ऑनलाइन पोर्टल और गांवों के अटल पुस्तकालयों में पुस्तकें पहुंचाने के लिए पुस्तक सेतु पोर्टल भी शुरू किया। कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ़ अरविंद शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, प्रधान सचिव अमनीत पी कुमार, केएम पांडुरंग, डॉ़ आदित्य दहिया और कैप्टन मनीष लोहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लाडो लक्ष्मी की किस्त डाली

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 10.10 लाख महिलाओं के खातों में 212.16 करोड़ रुपये भेजे गए। इस योजना के तहत अब तक 12 किस्तों में 2,466.63 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। दूसरे चरण में परिवार की सालाना आय सीमा एक लाख से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये की गई है। इस चरण में 2.57 लाख महिलाओं ने पंजीकरण कराया है, जिन्हें नवंबर में सहायता राशि दी जाएगी।

15 पेंशन के मद में 1,131 करोड़

15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35.13 लाख लाभार्थियों को 1,131.07 करोड़ रुपये मिले। इनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता और दिव्यांग पेंशन सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं। हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल कराने वाली पांच लाख से अधिक महिलाओं के खातों में अगस्त की सब्सिडी के रूप में 20.39 करोड़ रुपये भेजे गए। इस योजना में अब तक 380.21 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जा चुके हैं।

दयालु योजना के तहत 158 करोड़

दयालु योजना के तहत 4,222 परिवारों को 158.80 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता जारी की गई। इस योजना में अब तक 92,220 परिवारों को कुल 3,479.61 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू और फूलगोभी उत्पादक 3,384 किसानों को 34.79 करोड़ रुपये जारी किए गए।

चौपालों के लिए 77 करोड़

एससी और ओबीसी के चौपालों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए 21 जिलों में 1,723 कार्यों के लिए 77.06 करोड़ रुपये जारी किए गए। इससे पहले 2,930 कार्यों के लिए 118.47 करोड़ रुपये दिए गए थे।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव हुआ, आय सीमा बढ़ी, अब तिमाही ऑथेंटिकेशन

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी दीपक बाबरिया का निधन, पार्टी में निभाई थी अहम जिम्मेदारी

hcs result | haryana pcs | pcs success story | दादा की सीख और असफलताओं का सामना… अब हरियाणा के रजत बने अफसर, 6वीं रैंक पाकर बढ़ाया परिवार का मान

बहन से मिलने के बहाने जीजा के घर पहुंच जाता था भाई, फिर बेटे के साथ मिलकर किया ऐसा कांड, उठा ले गई पुलिस

kundli | kundli milan | kundli matching | kundli kyu milate hai | कुंडली मिलने के बाद भी क्यों टूट जाते हैं रिश्ते? 36 गुणों वाला मिलान सही या गलत

Sonal Goel IAS Biography: CS-LLB और UPSC AIR 13, पिता को खोने के बाद IAS सोनल गोयल ने किलिमंजारो पर फहराया कैंसर जागरूकता का परचम