गुरुग्राम में बड़ा खेल, एक पेन कार्ड पर 25,000 संपत्तियों का पंजीकरण, जांच में का दायरे में 55000 करोड़ रुपये के जमीन सौदे

On: October 12, 2026 8:36 AM
Follow Us:

Last Updated:

गुरुग्राम के बादशाहपुर तहसील में आयकर सर्वेक्षण के दौरान 25000 संपत्तियों के रिकॉर्ड में विसंगतियां मिलने पर 55000 करोड़ रुपये के सौदे जांच के दायरे में आ गए हैं. एक ही पैन नंबर के इस्तेमाल की बात सामने आई है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

गुरुग्राम में बड़ा खेल, एक पेन कार्ड पर 25,000 संपत्तियों का पंजीकरणZoom

गुरुग्राम में जमीन सौदों में घोटाले के संकेत मिले हैं.

गुरुग्राम. गुरुग्राम के बादशाहपुर तहसील में आयकर विभाग के सर्वेक्षण के दौरान लगभग 25,000 संपत्तियों के रिकॉर्ड में विसंगतियां पाए जाने के बाद 55,000 करोड़ रुपये के सौदे जांच के दायरे में आ गए हैं. इनमें पिछले दो वर्षों के दौरान जमीन की कई रजिस्ट्रियों में एक ही पैन नंबर के कथित इस्तेमाल की बात सामने आई है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि भारी मूल्य वाले संपत्ति सौदों में विसंगतियों की जांच के लिए आयकर विभाग, चंडीगढ़ के निदेशक (जांच एवं आपराधिक खुफिया जानकारी) ने सात सदस्यीय टीम का गठन किया है, जो वर्तमान में बादशाहपुर तहसील कार्यालय में रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है.

आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, विभाग को लगभग 12,000 संपत्तियों से जुड़े 15,000 करोड़ रुपये के सौदों की कोई जानकारी नहीं मिली थी. अधिकारियों ने बताया कि जब लगभग 25,000 संपत्तियों से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की गई, तो पता चला कि या तो इन सौदों की सूचना विभाग को नहीं दी गई थी या फिर गलत पैन दर्ज किए गए थे. इन संपत्तियों से जुड़े लगभग 55,000 करोड़ रुपये के सौदों में अनियमितताएं सामने आई हैं. विभाग विसंगतियों के वास्तविक दायरे का पता लगाने के लिए रिकॉर्ड का मिलान कर रहा है.

कैसे मिली जानकारी

गौर रहे कि हरियाणा में जब 30 लाख रुपये से ज़्यादा की प्रॉपर्टी डील्स होती है तो जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जानकारी देनी होती है और इसमें ‘स्टेटमेंट ऑफ़ फाइनेंशियल ट्रांज़ैक्शन्स’ फाइल किया जाता है. हरियाणा सरकार ने मई 2026 तक का एसएफटी डाटा दिया है और इसमें खुलासा हुआ है. 140 तहसीलदारों ने समय से पहले अपने ‘स्टेटमेंट ऑफ़ फाइनेंशियल ट्रांज़ैक्शन्स’ जमा कर दिए  थे और 120 ने डेडलाइन तक अपनी रिपोर्ट जमा की है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Delhi-NCR Weather | Delhi Heavy Rain | IMD Delhi बादलों की हुंकार, बिजली की तड़तड़ाहट और तूफानी हवा संग दिल्‍ली में बारिश, कई जगह भरा पानी, उखड़े पेड़

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल; जानें देशभर के मौसम का हाल | National

बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गलत खून चढ़ाने का आरोप, जांच की मांग

मनसा देवी मंदिर में हरियाणा का पहला टूरिस्ट पुलिस पोस्ट शुरू, सीएम नायब सैनी ने शुरू की सुविधा

करनाल में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या, मोबाइल गायब, जांच में जुटी पुलिस

Are Schools Closed Tomorrow 12th October 2026: 12 अक्टूबर 2026 को स्कूल खुले हैं या बंद? नवरात्रि के बीच जानिए यूपी-एमपी, दिल्ली में छुट्टी का स्टेटस