Are Schools Closed Tomorrow 13 October 2026: क्या दिल्ली-NCR के स्कूल कल बंद रहेंगे? बारिश और प्रदर्शन के बीच जानिए 13 अक्टूबर का हॉलिडे अपडेट

On: October 12, 2026 6:43 PM
Follow Us:

Last Updated:

Are Schools Closed Tomorrow 13 October 2026: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, जलभराव और विरोध प्रदर्शनों के बीच क्या 13 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे? जानिए प्रशासन के आदेश, ट्रैफिक एडवाइजरी और पेरेंट्स के लिए जरूरी गाइडलाइंस.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

दिल्ली-NCR के स्कूल कल बंद रहेंगे? प्रदर्शन के बीच जानिए 13 अक्टूबर का अपडेटZoom

Schools Closed Tomorrow: 13 अक्टूबर के लिए फिलहाल छुट्टी का आदेश नहीं आया है

नई दिल्ली (Schools Closed Tomorrow). राजधानी दिल्ली और उससे सटे NCR के इलाकों में रहने वाले बच्चों के लिए हर दिन स्कूल की छुट्टी का स्टेटस चेक करना जरूरी हो गया है. आज सुबह एक तरफ तेज बारिश बारिश हो रही थी तो दूसरी तरफ सड़कों पर भारी ट्रैफिक और सुरक्षा के कड़े पहरे की खबरें आ रही थीं. ऐसे में सबके मन में सवाल उठना लाजिमी है कि कल यानी 13 अक्टूबर को स्कूल खुलेगा या बंद रहेगा? जलभराव और प्रदर्शन के बीच छोटे बच्चों को स्कूल भेजना चुनौती से कम नहीं होता.

मौसम बिगड़ते या देश की राजधानी में किसी बड़े प्रदर्शन की सुगबुगाहट होते ही सोशल मीडिया पर छुट्टियों को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो जाता है. लोग एक-दूसरे को मेसेज भेजकर कन्फर्म करते हैं कि कल स्कूल बंद रहेगा या रेगुलर मोड में क्लास लगेगी. ऑफिशियल पुष्टि के बिना किसी भी खबर पर आंख मूंदकर भरोसा करना भारी पड़ सकता है. जानिए कल यानी मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को दिल्ली-एनसीआर के स्कूल खुलेंगे या छुट्टी रहेगी.

क्या कल 13 अक्टूबर को दिल्ली के स्कूल बंद रहेंगे?

दिल्ली सरकार या प्रशासन की तरफ से फिलहाल स्कूल बंद होने का कोई ऐलान नहीं किया गया है. सोमवार की सुबह हुई भारी बारिश और जलभराव के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट की तरफ होने वाले बड़े विरोध प्रदर्शन और मार्च के कारण शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक जरूर प्रभावित हुआ है. लेकिन कल, 13 अक्टूबर को स्कूल बंद रखने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. केवल बारिश या प्रोटेस्ट को देखकर छुट्टी का अनुमान न लगाएं. हालांकि स्कूल लोकल हालात के आधार पर छुट्टी का फैसला ले सकते हैं.

दिल्ली में ट्रैफिक पर पड़ा प्रोटेस्ट का असर

राजधानी में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सख्त इंतजाम कर लिए हैं. प्रदर्शनकारियों के संभावित मार्च को देखते हुए शहर के लगभग 30 प्रमुख स्थानों और व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लगाया गया है. अगर बच्चे का रूट मध्य दिल्ली या संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरता है तो भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है.
  • धौला कुआं फ्लाई ओवर, मंडी हाउस, झंडेवाला, पंचकुइयां रोड, लोधी रोड, भीकाजी कामा पैलेस, मोती बाग, कनॉट प्लेस, पटेल चौक, रेल भवन, आरएमएल अस्पताल और जंतर-मंतर रोड जैसे मुख्य मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है.
  • पेरेंट्स को सामान्य से थोड़ा ज्यादा समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी जाती है, जिससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में कोई परेशानी न हो.

स्कूल की गाइडलाइंस का रखें ध्यान

जिला प्रशासन की तरफ से सामूहिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है. इसलिए अंतिम फैसला स्कूलों पर निर्भर करता है. अगर इलाके में जलभराव बहुत ज्यादा है या स्कूल के आस-पास का रास्ता बाधित है तो स्कूल मैनेजमेंट अपने लेवल पर ऑनलाइन क्लास या छुट्टी का फैसला ले सकता है. स्कूल के WhatsApp ग्रुप, SMS अलर्ट या स्कूल की वेबसाइट जरूर चेक कर लें. कई बार स्कूल लोकल हालात को देखते हुए सुबह-सुबह तुरंत मेसेज भेजकर निर्देश जारी करते हैं.

अगर मौसम या ट्रैफिक की स्थिति ज्यादा खराब लगे तो बिना रिस्क उठाए स्कूल प्रशासन से संपर्क करना ही समझदारी होगी.

About the Author

authorimg

दीपाली पोरवालSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…

और पढ़ें

instagram

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

कल का मौसम 13 अक्टूबर | weather forecast 13 october | बंगाल की खाड़ी का दानव दिखाने लगा तांडव, दिल्ली से राजस्थान तक 20 राज्यों में IMD का अलर्ट

अभी नींद से जागे ही थे दवा कारोबारी, सुबह-सुबह दनदनाते हुए आए अफसर, पानीपत में इनकम टैक्स की रेड से हड़कंप

हिमाचल के लाहौल स्पीति की DC किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, पूर्व विधायक थे अतर सिंह भड़ाना, CM सुक्खू ने जताया दुख

लोकल 18 की खबर का असर, फरीदाबाद के दयालपुर के स्टेडियम की सफाई शुरू, मैदान में घास काटने, ट्रैक सुधारने, गेट की मरम्मत का हो रहा काम

गुरुग्राम में बड़ा खेल, एक पेन कार्ड पर 25,000 संपत्तियों का पंजीकरण, जांच में का दायरे में 55000 करोड़ रुपये के जमीन सौदे

Delhi-NCR Weather | Delhi Heavy Rain | IMD Delhi बादलों की हुंकार, बिजली की तड़तड़ाहट और तूफानी हवा संग दिल्‍ली में बारिश, कई जगह भरा पानी, उखड़े पेड़