Last Updated:
Panipat Bulldozer Actions: हरियाणा के पानीपत में सड़क चौड़ीकरण के दौरान मकान और दुकानें तोड़े जाने के विरोध में ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार का काफिला रोका. मंत्री ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को बुलडोजर एक्शन पर रोक लगा दी है.
पानीपत में ग्रामीणों की बात सुनने के बाद मंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को फिलहाल कार्रवाई रोकने के आदेश दिए.
पानीपत. हरियाणा के पानीपत जिले में अपने विधानसभा क्षेत्र से पानीपत की ओर आ रहे कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार के काफिले को सौदापुर गांव के ग्रामीणों ने रोक लिया. ग्रामीणों ने जींद-पानीपत रोड के चौड़ीकरण के चलते दुकानों और मकानों पर की जा रही निशानदेही तथा उन्हें तोड़ने की कार्रवाई को लेकर मंत्री के सामने अपनी समस्या रखी. ग्रामीणों की बात सुनने के बाद मंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को फिलहाल कार्रवाई रोकने के आदेश दिए.
दरअसल, सौदापुर गांव पानीपत-जींद रोड पर स्थित है. इस मार्ग पर फोरलेन सड़क प्रस्तावित है, जिसके चौड़ीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कई दुकानों और मकानों पर निशानदेही की गई थी. इसी सिलसिले में विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर तोड़ने की कार्रवाई करने वाले थे.
इसी दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार का काफिला वहां से गुजर रहा था. ग्रामीणों ने काफिले को रुकवाकर मंत्री को अपनी परेशानी से अवगत कराया और दुकानों व मकानों पर की जा रही निशानदेही को लेकर अपनी बात रखी. ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद मंत्री कृष्ण लाल पवार ने तुरंत संज्ञान लिया और संबंधित विभाग को फिलहाल कार्रवाई रोकने के निर्देश दिए. मंत्री के आदेश के बाद अब मामले में आगे की कार्रवाई विभागीय स्तर पर होने की उम्मीद है. फिलहाल ग्रामीणों को राहत मिली है, जबकि सड़क चौड़ीकरण और दुकानों-मकानों पर की गई निशानदेही को लेकर आगे क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर नजर रहेगी.
तीन फीट तक टूट रही थी दुकानें
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें







