नवरात्रि में वैष्णो देवी जानें के लिए अंबाला कैंट से सुबह से रात तक उपलब्ध है बस सेवा, 700 में पहुंचेंगे कटरा, श्रद्धालुओं के लिए है खास इंतजाम, जानें

On: October 13, 2026 6:49 AM
Follow Us:

अंबाला: अगर आप भी नवरात्रों में माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. दरअसल अंबाला छावनी बस स्टैंड से कटरा और जम्मू जाने वाले यात्रियों के लिए हरियाणा रोडवेज की नियमित बस सेवा उपलब्ध है. बता दे कि नवरात्रों के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस रूट पर रोजाना 11 बसें संचालित की जा रही हैं. बात यह है कि यात्रियों को टिकट के लिए पहले से एडवांस बुकिंग कराने की जरूरत नहीं है. ऐसे में आप भी बस की टाइमिंग, किराया और सुविधाओं की जानकारी लेकर अपनी धार्मिक यात्रा की तैयारी कर सकते हैं.

श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए चलाई जा रही 11 बसें

वही अंबाला छावनी बस स्टैंड के स्टैंड इंचार्ज रमेश चंद्र ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रों के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी दरबार कटरा और जम्मू जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं,ओर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा रोडवेज की ओर से इस रूट पर प्रतिदिन 11 बसें नियमित रूप से चलाई जा रही हैं.

उन्होंने बताया कि कुछ बसें दिल्ली से चलकर अंबाला होते हुए खन्ना ,लुधियाना, फगवाड़ा, जालंधर और पठानकोट के रास्ते जम्मू तथा कटरा तक पहुंचती हैं, इससे अंबाला और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को धार्मिक यात्रा के लिए बस सेवा का विकल्प मिल रहा है. अगर आप अंबाला से माता वैष्णो देवी के दरबार जाने के लिए कटरा तक का सफर करना चाहते हैं, तो इसके लिए किराया 700 रुपये निर्धारित बताया गया है. वहीं, अंबाला से जम्मू तक जाने का किराया लगभग 620 रुपये है.यात्रियों को टिकट के लिए किसी प्रकार की एडवांस बुकिंग कराने की आवश्यकता नहीं होती, बस में सवार होने के बाद कंडक्टर की ओर से टिकट जारी किया जाता है.

सुबह से रात तक उपलब्ध है बस सेवा

वहीं रमेश चंद्र के अनुसार, प्रत्येक बस में 52 सीटों की व्यवस्था है, महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें भी उपलब्ध हैं.इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को नियमानुसार किराए में विशेष छूट दी जाती है.अंबाला छावनी बस स्टैंड से कटरा और जम्मू जाने के लिए यात्रियों को दिनभर अलग-अलग समय पर बसें मिलती हैं, निर्धारित समय के अनुसार बसों के प्रस्थान का शेड्यूल इस प्रकार है.उन्होंने बताया कि अंबाला से कटरा और जम्मू के लिए सुबह 7:20 बजे से लेकर रात 09:15 बजे तक अलग-अलग समय पर बसें उपलब्ध हैं, जिसमें सुबह 7:20 बजे, 08:20 बजे, 09:10 बजे, 10:20 बजे, 12:20 बजे, दोपहर 01:20 बजे,03:40 बजे, शाम 06:20 बजे, 7:15 बजे, 08:15 बजे, 09:15बजे तक उपलब्ध हैं.

बस में उपलब्ध हैं ये सेवाएं

यात्रियों को सलाह है कि यात्रा शुरू करने से पहले बस स्टैंड पर संबंधित बस के समय और गंतव्य की पुष्टि कर लें, ताकि सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. लंबी दूरी की इस यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए बसों में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, रास्ते में प्रमुख स्टॉपेज पर बसें लगभग 10 से 15 मिनट तक रुकती हैं. भोजन के लिए यात्रियों को रास्ते में ढाबों पर भी ठहराव मिलता है. वहीं, कटरा से अंबाला लौटने के लिए भी नियमित अंतराल पर बसें संचालित की जा रही हैं. ऐसे में श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार आने-जाने की योजना बना सकते हैं. नवरात्रों के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अंबाला से मिलने वाली यह बस सेवा सुविधाजनक विकल्प है. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने से पहले किराए, समय और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेकर आप अपने सफर को आसान बना सकते हैं.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now