हरियाणाः करनाल में दोस्तों के साथ हुक्का पीर रहे युवक की हत्या, VIDEO में लाठी डंडों और चाकू के साथ नजर आए आरोपी

On: October 14, 2026 1:01 AM
Follow Us:

Last Updated:

Karnal Murder: हरियाणा के करनाल में पुरानी रंजिश के चलते दोस्तों ने हुक्का पीते समय आर्यन नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.लड़के आपस में दोस्त थे और पांच लोगों के नाम अभी सामने आए हैं, बाकी 10 से 15 लोगों के नाम बताए जा रहे हैं

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

दोस्तों के साथ हुक्का पीर रहे युवक की हत्या, वीडियो में दिखे आरोपीZoom

करनालः सेक्टर-14 में आर्यन नाम के युवक की चाकू से जान ले ली गई.

करनाल. हरियाणा के करनाल में हुक्का पीते समय एक युवक की हत्या कर दी गई. सेक्टर-14 में आर्यन नाम के युवक की चाकू से जान ले ली गई. पुरानी रंजिश के चलते दोस्तो ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दती है.

जानकारी के अनुसार, हत्याकांड में पांच दोस्तों के नाम सामने आए हैं. 12 अक्तूबर को आर्यन अपने दोस्तों के साथ बैठकर हुक्का पी रहा था. इस दौरान कुछ युवक आए और उसके साथ मारपीट.  घटना में आर्यन घायल हो गया था और फिर उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया था. लेकिन अब उसकी मौत हो गई है.

करनाल थाना सिविल लाइन के प्रभारी विक्रांत ने बताया कि हमारे पास सेक्टर-14 की मार्केट में लड़ाई की सूचना मिली थी और बताया गया था कि चाकूबाजी हुई है. जांच अधिकारी ने बताया पुलिस जब मौके पर पहुँची तो जाकर पता चला आर्यन पंडित नाम के युवक को चाकू लगे थे, देर शाम चाकू लगने की वजह से युवक की मौत हो गई थी. जांच अधिकारी ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभारी विक्रांत ने बताया कि लड़के आपस में दोस्त थे और पांच लोगों के नाम अभी सामने आए हैं, बाकी 10 से 15 लोगों के नाम बताए जा रहे हैं और इसकी पुलिस जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी हमने सीज की है. कुछ युवक लाठी डंडे और चाकू लेकर नजर आ रहे हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. आर्यन नाम का युवक कमोपुरा का रहने वाला है. जांच अधिकारी से जब पूछा गया कि अंकित बालियान हत्याकांड में आरोपी के भाई का नाम सामने आ रहा है तो पुलिस ने कहा कि बॉय नेम एफआईआर में नाम नहीं आया है.

दादी के पास रहता था आर्यन

आर्यन की दादी ने बताया कि बचपन से ही आर्यन उनके पास रहता था. उसकी मां की नहीं है और इसलिए हमने ही उसे पाला है. आर्यन के पिता भी दिल्ली में गाड़ी चलाया करते हैं. पिता भी हाल ही में घर लौटे थे. हमें सूचना मिली थी कि पोते को किसी ने चाकू मारा है. पोते की किसी से रंजिश के बारे में कोई जानकारी नहीं है. दादी ने रोते रोते कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा पुलिस का असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, लिव-इन कपल के डबल मर्डर में मांगे थे पैसे

अंबाला के इस मंदिर में मां काली को दूध से क्यों नहलाते हैं? वजह जान आप भी भागे जाओगे

2 बेटियां होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे ससुराली, अरविना नहीं सह पाई जुल्म, दे दी जान, मायके वाले बोले-दहेज के लिए हत्या

क्या आपको भी चाहिए मुफ्त वकील? सुप्रीम कोर्ट तक ये सुविधा, जानें अप्लाई का तरीका

कल का मौसम 14 अक्टूबर IMD tomorrow Weather Forecast | 70KM की आंधी, बारिश और ओले; 13 घंटे में पलटेगा मौसम, दिल्ली-UP सहित 15 राज्यों में IMD का अलर्ट

गुरुग्राम में तोड़फोड़-सीलिंग पर ‘सुप्रीम’  रोक,  DLF, सुशांत लोक और साउथ सिटी में 160 मकानों पर चलाया जा चुका है बुलडोजर