गुरुग्राम के इस हैवी ड्राइवर ने हद कर दी! ट्रक के 35.43 लाख रुपये के 242 चालान पैडिंग, पुलिस ने किया जब्त

On: October 15, 2026 5:26 AM
Follow Us:

Last Updated:

Gurugram Truck Challan: गुरुग्राम पुलिस ने एक ट्रक को जब्त किया है जिस पर 242 चालान और पैंतीस लाख रुपये का जुर्माना बकाया है. मुरादाबाद की एसके बिल्डर फर्म का यह डंपर बिना जुर्माना भरे सड़क पर दौड़ रहा था. इस बार कोई नंबर प्लेट नहीं लगाई गई थी.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

गुरुग्राम में ट्रक ने सारे नियम रौंदें, 35.43 लाख के 242 चालान पैडिंग, जब्तZoom

गुरुग्राम में ट्रक के 242 चालान पैंडिंग हैं और करीब 35 लाख रुपये का फाइन भी नहीं भरा गया है.

गुरुग्राम: ना कानून का डर, ना ही ट्रैफिक पुलिस की चिंता. सड़क पर ट्रक दौड़ा रहे चालक ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी. मामला हरियाणा के गुरुग्राम का है, जहां पर पुलिस ने एक ट्रक को जब्त कर लिया. हैरानी की बात है कि इस ट्रक के 242 चालान पैंडिंग हैं और करीब 35 लाख रुपये का फाइन भी नहीं भरा गया है.

दरअसल, मंगलावर को साइबर सिटी गुरुग्राम में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया. इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक ऐसे ट्रक को इंपाउंड किया है, जिस पर कुल 35 लाख 43 हजार 800 रुपये के 242 लंबित चालान पाए गए.

13 अक्टूबर को बिलासपुर चौक पर नियमित वाहन जांच के दौरान जोनल अधिकारी एएसआई प्रशांत ने एक ट्रक को जांच के लिए रोका. वाहन की जांच करने पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत 242 चालान लंबित मिले. इन सभी चालानों की कुल जुर्माना राशि 35,43,800 रुपये थी.इतनी बड़ी संख्या में लंबित चालान सामने आने के बाद गुरुग्राम यातायात पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ट्रक को इंपाउंड कर लिया.

पुलिस ने बताया कि सबसे ज्यादा चालान राजस्थान और मुरादाबाद आरटीओ ने किए थे. जांच में पता चला कि डंपर मुरादाबाद की एसके बिल्डर फर्म के नाम रजिस्टर्ड है और इसमें राजस्थान से उत्तर प्रदेश तक रोड़ी-बजरी और मार्बल ढोया जा रहा था. पुलिस के अनुसार अक्टूबर 2023 से सितंबर 2026 तक इस डंपर पर लगातार चालान हुए, लेकिन एक भी नहीं भरा गया. मोटर वाहन अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं में ओवरलोड, बिना नंबर प्लेट, तेज रफ्तार और अन्य उल्लंघनों के चालान शामिल हैं. ऐसे में तीन साल तक सिस्टम में चालान जुड़ते रहे और सड़क पर डंपर दौड़ता रहा. गौर रहे कि इस ट्रक को 2023 में खरीदा गया था.

लंबित चालानों पर पुलिस की सख्ती

गुरुग्राम यातायात पुलिस लंबे समय से लंबित चालानों का भुगतान नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है. पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी रहेगी. गुरुग्राम पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन के जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें और लंबित चालानों का समय पर भुगतान करें.

लगातार सामने आ रहे हैं ऐसे मामले

गौर रहे कि अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच गुरुग्राम में कई हैरान करने वाले मामले सामने आएं हैं, जहां पर लाखों रुपये के चालान नहीं भरे गए थे. एक स्कूटी के करीब 96 चालान पैडिंग थे और उस पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के लिए करीब 10 लाख फाइन लगाया गया था. ऐसे ही एक बाइक पर भी साढ़े तीन लाख फाइन था.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

बांस और अखबार से रचती हैं रावण का रूप, अंबाला की केसर देवी के हुनर में छिपी है संघर्ष की कहानी

हरियाणा में 10 दिन से दरवाजे के ऊपर ग्रिल में फंसा था 11 फीट लंबा अजगर, किसान ने दयालुता से बची जान, वन विभाग ने बचाया

कल का मौसम 15 अक्टूबर | IMD Tomorrow Weather Alert | 20 घंटे में मौसम लेगा यूटर्न, बारिश के साथ गिरेंगे ओले, दिल्ली से पंजाब तक 10 राज्यों में अलर्ट

Dharm Astha : विवाहित महिलाओं को माथे पर चंदन लगाना चाहिए या नहीं? आप न करना ये गलती, अंबाला के ज्योतिषाचार्य से जानिए

Health Tips : क्या आपको भी होती है हाथ और पैर में झुनझुनाहट? ये काम न किया तो नसें हो जाएंगी डैमेज

फरीदाबाद में पति-पत्नी ने बनाई ऐसी दुर्गा प्रतिमा, कीमत 2 लाख, गाजियाबाद से लेने पहुंचे लोग