Haryana Weather Update Today: हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, जानिए आपके जिले का हाल

On: June 2, 2025 8:32 AM
Follow Us:
Weather Update , Haryana Weather Update Today, Haryana Rain Alert, हरियाणा मौसम अपडेट

Haryana Weather Update Today: हरियाणा में आज यानी 2 जून को पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह नजर आएगा। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है, साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

हरियाणा में पिछले 7 दिनों में रिकॉर्डतोड़ बारिश

23 मई से 29 मई तक हरियाणा में जो बारिश हुई है, उसने पिछले 17 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मई महीने में राज्यभर में सामान्य से कहीं अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान हरियाणा में 60% से ज्यादा हिस्से में बारिश हुई है।

1 जून को 6 जिलों में हुई बारिश

शनिवार 1 जून को नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, चरखी दादरी, भिवानी और झज्जर जिलों में बारिश दर्ज की गई। भिवानी और चरखी दादरी में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

इन जिलों में आज भी रहेगा अलर्ट

मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक और हिसार में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली गिरने और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं।

किसानों और आमजन के लिए जरूरी सूचना

तेज हवाओं और बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। किसान भाई फसलों को बचाने के लिए उचित कदम उठाएं। वहीं, आम लोग खुले में खड़े पेड़ों के नीचे खड़े न हों और मौसम की अपडेट पर नजर बनाए रखें।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now