11वीं का छात्र, जेल भी गया, रेहान के बचपन का दोस्त कौन है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया

On: October 20, 2026 3:14 PM
Follow Us:

Last Updated:

Tiger Shroff case Shooter News: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सोनीपत पुलिस ने रेहान के एक और बचपन के दोस्त को हिरासत में लिया है. परिवार ने बेटे को निर्दोष बताते हुए पुलिस पूछताछ में राहत की गुहार लगाई है. दो शूटर सोनीपत के हैं जिन्हें पुलिस ने अरेस्ट किया है और मुंबई ले गई है.

ख़बरें फटाफट

टाइगर श्रॉफ केस: 11वीं का छात्र, जेल गया, शूटर रेहान के बचपन का दोस्त कौन है?Zoom

रेहान के दोस्त की मां.

सोनीपत. बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff Firing) से जुड़े फायरिंग मामले में सोनीपत से एक और नाम सामने आया है. पुलिस ने रेहान के बचपन के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. बताया जा रहा है कि दोस्त और रेहान पहले भी अवैध हथियार के एक मामले में जेल जा चुके हैं.

रेहान के दोस्त के परिवार का कहना है कि उनका बेटा इस मामले में निर्दोष है.रोती हुई मां ने बेटे की बीमारी का हवाला देते हुए उसके लिए इंसाफ की मांग की है. परिवार का दावा है कि जेल से बाहर आने के बाद दोस्त की रेहान से कोई मुलाकात नहीं हुई.

जानकारी के मुताबिक,  दोस्त और रेहान बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं. मां मंजू का कहना है कि उनके बेटे का इस मामले में कोई दोष नहीं है. उन्होंने बताया कि बेटी की एक किडनी नहीं है और उसका इलाज चल रहा है.परिवार के मुताबिक, 18 अक्टूबर को पुलिस घर से बेटे को लेकर गई थी. मां का कहना है कि अब काफी समय से उनके बेटे और रेहान के बीच कोई दोस्ती नहीं हैं. परिवार का दावा है कि जेल से बाहर आने के बाद रेहान से बेटे की कभी मुलाकात नहीं हुई.

किडनी का चल रहा इलाज

मौसी बबली ने बताया कि वह 11वीं कक्षा में पढ़ता है और काफी दिन से किडनी का इलाज चल रहा है. स्कूल से आने के बाद वह पूरा दिन घर पर ही रहता था और बाहर ज्यादा नहीं निकलता था.परिवार का कहना है कि बेटे के पास मोबाइल फोन भी नहीं है और घर पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहता है.अब इस पूरे मामले में पुलिस की पूछताछ के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा. फिलहाल टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में अन्य संदिग्ध से सोनीपत पुलिस पूछताछ जारी है.

गौर रहे कि सोनीपत के रेहान और गोहाना के नाबालिग को टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने के आरोप में 19 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

दिवाली की करनी है शॉपिंग और जा रहे हैं अंबाला के कपड़ा मार्केट, तो यहां जानिए कहां मिलेगी पार्किंग

सोहना नीतू हत्याकांडः पूर्व फौजी देवर ने ही करवाई थी भाभी की हत्या, रुड़की के दो बदमाशों को दी थी सुपारी, हत्या की वजह जानें

20 दिन पहले आरोपी रेहान के घर पर कौन आया था, बेबस मां बोली-2 लाख का लालच दिया था, कैसा था रहन सहन?

प्रॉपर्टी डीलर डैनी हत्याकांड के 3 आरोपी गिरफ्तार, पार्किंग के विवाद में की थी हत्या

‘तुम आतंकवादी हो…बस यहां से हटाओ’, हरियाणा में कश्मीरी बस पर क्यों किया गया पथराव? चालक वकार चौधरी ने बताई पूरी कहानी, दो युवक गिरफ्तार

Durga Puja : दुर्गा पूजा में मां को विदाई देने से पहले क्यों खेला जाता है सिंदूर, पुरुष क्यों नहीं लेते हिस्सा? जानिए