रोहतक में अवैध पटाखा फैक्ट्रीः बाहर से बंद, अंदर काम करते थे मजदूर, पुलिस की रेड में 2 करोड़ रुपये के पटाखे जब्त

On: October 19, 2026 9:02 PM
Follow Us:

Last Updated:

Rohrak Factory Raid: रोहतक के चमारिया रोड पर पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा किया है. छापेमारी में करीब दो करोड़ रुपये के पटाखे और कच्चा माल बरामद हुआ है. मालिक फरार है और मामले की जांच जारी है.

बाहर से बंद...अंदर काम करते थे मजदूर, पुलिस ने डाली रेड, 2 करोड़ के पटाखे जब्तZoom

रोहतक. हरियाणा के रोहतक में अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. चमारिया रोड पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करोड़ों रुपए के अवैध रूप से पटाखे बरामद किए हैं. इनमें से तैयार पटाखे व कच्चा बरामद किया गया है, जिनकी कीमत करोड़ों रुपए है. रेड के बाद फैक्ट्री मालिक फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री को बाहर से बंद कर अंदर मजदूर काम कर रहे थे. यही नहीं, मजदूरों को लाइसेंस की फैक्ट्री बता फैक्ट्री मालिक काम करवाता था. सभी मजदूर अंदर रहकर ही काम कर रहे थे. पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जब्त किए गए पटाखों को सील कर दिया है. बताया जा रहा है कि कई साल से फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी.

बरामद माल की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि फैक्ट्री में कितने समय से अवैध रूप से पटाखे तैयार किए जा रहे थे और तैयार माल की सप्लाई कहां-कहां की जानी थी.
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री को बाहर से बंद कर अंदर मजदूर काम कर रहे थे.
सीआईटी के जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी. अनार, सुतली बम समेत अन्य तरह के पटाखे बरामद किए हैं. काफी कच्चा माल भी मिला है. यूपी की लेबर यहां लग काम कर रही थी औऱ उन्हें लाइसेंस ना होने की जानकारी नहीं थी.

About the Author

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Dussehra School Holiday 2026: 20 या 21 अक्टूबर, स्कूलों में दशहरा की छुट्टी कब है? इन 3 तरीकों से चेक करें हॉलिडे का स्टेटस

‘एक पीस नहीं बिका’, मंझधार में फंसे फरीदाबाद में रावण का पुतला बनाने वाले परिवार

अब कैश ले जाने की टैंशन खत्मः जींद नागरिक अस्पताल में अब क्यूआर कोड से होगा OPD और लैब टेस्ट का भुगतान

सोनीपत के 2 शूटरों ने भी चलाई थी बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ गोलियां, कौन हैं दोनों, जिनकी राजस्थान से हुई गिरफ्तारी

हरियाणाः ‘उदयपुर फाइल्स’ मूवी के निर्माता अमित जानी पर हमले की आशंका, जान बचाने के लिए भागे-भागे थाने पहुंचे, पीछे लगी थी कार

घर से निकलते समय सांसों की गति, सकारात्मक सोच, छींक आना शुभ या अशुभ संकेत? जानें