Haryana Monsoon Update: हरियाणा में कब आएगा मानसून, इस बार 3 दिशाओं से प्रदेश में करेगा प्रवेश

On: June 4, 2025 11:25 AM
Follow Us:
Haryana Monsoon Update

Haryana Monsoon Update: हरियाणा में बीते पांच दिनों की लगातार बारिश और आंधी के बाद अब मौसम सामान्य होने के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग (IMD) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, इस साल मानसून अपने निर्धारित समय पर हरियाणा में दस्तक देगा।

कब आएगा मानसून?

जानकारी के अनुसार, हरियाणा में मानसून की आमद 28 जून से शुरू होगी और 3 जुलाई तक पूरे राज्य में फैल जाएगा। हालांकि पूर्वोत्तर भारत में मानसून पहले ही सक्रिय हो चुका है, लेकिन हरियाणा में इसके पहले पहुंचने की संभावना नहीं है।

HAU हिसार का पूर्वानुमान

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून समय पर पहुंचने की प्रबल संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि मानसून हरियाणा में तीन अलग-अलग दिशाओं – दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड से प्रवेश कर सकता है, जो हवा की दिशा पर निर्भर करेगा।

इस बार बेहतर रहेगा मानसून

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल मानसून सामान्य से बेहतर रहने वाला है। मई महीने में हरियाणा में जो प्री-मानसून बारिश हुई, उसने पिछले 17 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह असामान्य प्री-मानसून गतिविधियां आगामी मुख्य मानसून के लिए शुभ संकेत हैं।

किसानों और नागरिकों के लिए राहत

मानसून की समय पर और अच्छी बारिश की संभावना ने राज्य के किसानों में उम्मीद जगा दी है। इससे खरीफ की फसल की बुवाई सुचारु रूप से हो सकेगी, साथ ही गर्मी से परेशान नागरिकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now