कार में बैठकर हिमाचल से अंबाला चला आया 10 फीट का अजगर, 4 घंटे तक वन विभाग को छकाया, चकराया दिमाग

On: October 26, 2026 10:48 PM
Follow Us:

Last Updated:

Ambala ki local news : सोचिए आप जिस कार मे बैठे हों, उसी में 10 फीट का अजगर भी छिप जाए और आपके साथ हिमाचल से हरियाणा तक चल आए. अंबाला में यही हुआ. हिमाचल से अंबाला आई एक गाड़ी के साथ करीब 10 फीट लंबा अजगर भी पहुंच गया. करीब 35 किलो वजनी यह विशाल अजगर पहले रिहायशी इलाके में नजर आया और फिर जान बचाने के लिए दोबारा पास खड़ी एक कार के टायर से लिपटते हुए बोनट के अंदर जा छिपा. उसके सुरक्षित रेस्क्यू के लिए कई घंटे मशक्कत करनी पड़ी. कार के कई हिस्से खोलने पड़े. इस नजारे को देखने के लिए लोगों का हुजूम लग गया. बारिश के बीच लोग छाते लेकर खड़े रहे. हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर कार के अंदर छिपे अजगर को बाहर कैसे निकाला जाएगा.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

अंबाला. हिमाचल प्रदेश से अंबाला आई एक गाड़ी के साथ करीब 10 फीट लंबा अजगर भी शहर में पहुंच गया. अंबाला के परशुराम नगर में रात के समय अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया. करीब 35 किलो वजनी यह विशाल अजगर पहले रिहायशी इलाके में नजर आया और फिर जान बचाने के लिए पास खड़ी एक कार के टायर से लिपटते हुए बोनट के अंदर जा छिपा. इसके बाद वन्यजीव विभाग की टीम और वंदे मातरम दल के सदस्यों को उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी. कार के कई हिस्से खोलने के बाद आधी रात के करीब अजगर का रेस्क्यू पूरा हो सका. इस घटना के बाद हिमाचल प्रदेश नंबर की गाड़ी से अजगर के अंबाला पहुंचने की आशंका भी जताई जा रही है.

घर से किसी तरह निकाला, तो बोनट में जा छिपा

घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है, जब परशुराम नगर में मकान नंबर 99 के पास रहने वाले हार्दिक और उनके छोटे भाई अनिकेत को घर के बाहर अजगर दिखाई दिया. करीब 10 फीट लंबे अजगर को देखकर दोनों भाई घबरा गए. उन्होंने तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस के माध्यम से वन्यजीव विभाग को भी जानकारी दी गई. हालांकि, टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों भाइयों ने किसी तरह अजगर को घर से बाहर निकाल दिया, लेकिन खतरा अभी टला नहीं था. अजगर पास खड़ी एक कार के टायर से लिपट गया और कुछ ही देर में बोनट के अंदर छिप गया. इसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकालना चुनौती बन गया.

निकालेंगे कैसे…देखने आए लोग

अजगर के कार में छिपने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुटने लगे. बारिश के बीच लोग छाते लेकर खड़े रहे और रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए रखी. हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर कार के अंदर छिपे विशाल अजगर को बाहर कैसे निकाला जाएगा. रात करीब 10 बजे वन्यजीव निरीक्षक आकाश चहल और वंदे मातरम दल के सदस्य भरत कुमार, मनीष और सौरभ मौके पर पहुंचे. टीम ने सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया. अजगर कार के अंदर इस तरह छिपा था कि उसे सीधे बाहर निकालना आसान नहीं था. ऐसे में उसे चोट से बचाने के लिए कार के कई हिस्से खोलने पड़े. रेस्क्यू के दौरान वाइजर, हेडलाइट, एसी से जुड़े पुर्जों और दूसरे हिस्सों को सावधानीपूर्वक हटाया गया. काफी मशक्कत के बाद रात करीब पौने 12 बजे अजगर को कार से बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद उसे सुरक्षित प्लास्टिक बैग में रखने की प्रक्रिया पूरी की गई. रात करीब 12 बजे रेस्क्यू अभियान समाप्त हुआ, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

क्या बोली रेस्क्यू करने वाली टीम

वंदे मातरम दल के सदस्य भरत कुमार ने बताया कि रिहायशी इलाके में अजगर दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची थी. करीब तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद कार को खोलकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. मौके पर हिमाचल प्रदेश नंबर की एक गाड़ी भी खड़ी थी, जिसके बारे में जानकारी मिली कि वह अक्सर हिमाचल प्रदेश और शिमला की ओर आती-जाती है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अजगर उसी गाड़ी के बोनट में छिपकर अंबाला तक पहुंचा हो सकता है.

रेस्क्यू के बाद अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया. वन्यजीव बचाव दल ने लोगों से अपील की है कि वे वाहन चलाने से पहले बोनट और इंजन के आसपास के हिस्सों की अच्छी तरह जांच कर लें. कई बार वन्यजीव सुरक्षित या गर्म जगह की तलाश में वाहनों के भीतर छिप सकते हैं. लंबी दूरी से आने वाले वाहनों की जांच करना जरूरी है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

इस दिवाली घर खरीदने का है प्लान? क्या है मार्केट का हाल, 3बीएचके लग्जरी फ्लैट की कीमत कहां पहुंची, ये है अपडेट

150 रुपये का कंगन, 1000 का मेकअप किट…करवा चौथ पर बल्लभगढ़ में यहां से खरीदें 16 शृंगार का सामान

रोलर स्केटिंग में स्पेशल बच्चे कैसे बनाएं करियर? अंबाला के सुभाष पार्क में मिलेगी ट्रेनिंग

हरियाणाः रोहतक में मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर,  लोगों ने भाग रहे आरोपियों को पकड़ा, CCTV में दिखा खौफनाक मंजर

करवा चौथ पर भद्रा का साया या पूजा में कोई बाधा नहीं, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में गंदे पानी और गंदगी से परेशानी, शादी के रिश्ते देखने आने वाले भी लौट जाते हैं