इस दिवाली घर खरीदने का है प्लान? क्या है मार्केट का हाल, 3बीएचके लग्जरी फ्लैट की कीमत कहां पहुंची, ये है अपडेट

On: October 27, 2026 12:49 AM
Follow Us:

नवरात्र के बाद से ही रियल एस्टेट बाजार में रौनक आ गई है. इस त्यौहारी सीजन में बहुत सारे लोग अपने सपनों के घर का सपना पूरा करने जा रहे हैं, अगर आपका भी इस दिवाली पर घर खरीदने का प्लान है तो बाजार का हाल जानना जरूरी. बता दें कि एनसीआर रियल एस्टेट मार्केट के रूप में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहा है. लग्जरी हाउसिंग की बढ़ती मांग, प्रॉपर्टी की कीमतों में वृद्धि और त्योहारी सीजन से पहले घर खरीदारों के बेहतर होते रुझान से इस क्षेत्र के आवासीय बाजार को मजबूती मिल रही है. लग्जरी हाउसिंग लॉन्च की कुल कीमत के मामले में गुरुग्राम देश का सबसे तेज शहर भी बन गया है.

कैसा है मार्केट का हाल?
प्रॉपइक्‍व‍िटी की हालिया रिपोर्ट को देखें तो कैलेंडर वर्ष 2025 में गुरुग्राम में 23,809 आवासीय यूनिट्स लॉन्च की गईं, जिनकी कुल लॉन्च वैल्यू ₹1.38 लाख करोड़ रही. इस आंकड़े के साथ गुरुग्राम देश के शहरों में पहले स्थान पर रहा. यहां प्रति यूनिट औसत लॉन्च वैल्यू ₹6 करोड़ से अधिक रही, जो बाजार की बढ़ती प्रीमियम स्थिति को दर्शाती है. इस सूची में बेंगलुरु ₹1.30 लाख करोड़ की लॉन्च वैल्यू और 72,250 यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि मुंबई में 29,627 यूनिट्स की लॉन्च वैल्यू ₹1.27 लाख करोड़ दर्ज की गई है.

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में गुरुग्राम में ₹5 करोड़ से अधिक कीमत वाले लगभग 7,430 घर लॉन्च किए गए, जो मुंबई के लगभग 5,710 यूनिट्स से ज्यादा हैं. व्यापक क्षेत्रीय स्तर पर एनसीआर में कुल 50,167 आवासीय यूनिट्स लॉन्च की गईं, जिनकी कुल वैल्यू ₹2.16 लाख करोड़ रही. इस आधार पर प्रति यूनिट औसत वैल्यू लगभग ₹4 करोड़ रही. वर्ष 2025 में एनसीआर की लगभग ₹1.63 लाख करोड़ की आवासीय बिक्री वैल्यू में गुरुग्राम की हिस्सेदारी करीब 60% रही, जो क्षेत्रीय हाउसिंग मार्केट में शहर की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है.

लग्जरी बाजार में आई मजबूती

देखा गया है कि देशभर में लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट रियल एस्टेट बाजार की वृद्धि का एक प्रमुख आधार बनकर उभरा है. PropEquity के अनुसार, ₹5 करोड़ से अधिक कीमत वाली आवासीय प्रॉपर्टी की लॉन्च वैल्यू वर्ष 2020 में ₹12,223 करोड़ थी, जो वर्ष 2025 में बढ़कर ₹2,39,996 करोड़ हो गई. इस दौरान इसमें लगभग 18 गुना वृद्धि दर्ज की गई. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कोविड-19 महामारी के बाद से एनसीआर में प्रॉपर्टी की कीमतों में लगभग 450% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अन्य शहरों में औसत वृद्धि करीब 250% रही. इसी अवधि में एनसीआर में इन्वेंट्री ओवरहैंग वर्ष 2014 के 43 महीनों से घटकर वर्ष 2025 में 12 महीने रह गया, जो उपलब्ध आवासीय इन्वेंट्री की बेहतर खपत का संकेत देता है.

वहीं मैजिकब्रिक्स की जुलाई-सितंबर 2026 की PropIndex रिपोर्ट के अनुसार, त्योहारी सीजन से पहले देशभर में आवासीय प्रॉपर्टी की मांग तिमाही आधार पर 8.2% बढ़ी है. हालांकि, मांग पिछले वर्ष की समान अवधि के स्तर से नीचे रही है लेकिन रिपोर्ट में प्रमुख आवासीय बाजारों में खरीदारों की रुचि में सुधार और कीमतों में सीमित वृद्धि की ओर संकेत किया गया है. रिपोर्ट कहती है कि ₹3 करोड़ से अधिक कीमत वाले घरों की मांग में ग्रेटर नोएडा, बेंगलुरु और नोएडा में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई, जो चुनिंदा बाजारों में प्रीमियम प्रॉपर्टी के प्रति खरीदारों की निरंतर रुचि को दर्शाती है.

कैसे घर चाहते हैं लोग?
मैज‍िकब्रि‍क्‍स की रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि घर खरीदार व्यावहारिक आकार वाले घरों को प्राथमिकता दे रहे हैं. 750 से 1,250 वर्ग फुट के घरों की मांग में सबसे अधिक हिस्सेदारी रही, जबकि 1,250 से 2,000 वर्ग फुट के घरों को भी खरीदारों ने पसंद किया. दो और तीन बेडरूम वाले अपार्टमेंट सबसे पसंदीदा कॉन्फिगरेशन बने रहे. आपूर्ति के मोर्चे पर गुरुग्राम में सक्रिय प्रॉपर्टी लिस्टिंग में गिरावट दर्ज की गई, जबकि बेंगलुरु, नोएडा और हैदराबाद में इसमें वृद्धि हुई. तिमाही के दौरान गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी की कीमतें अपेक्षाकृत स्थिर रहीं, जो स्थानीय मांग और आपूर्ति की अलग-अलग परिस्थितियों को दर्शाती हैं.

तरह तरह के आ गए ऑफर्स

इस त्यौहारी सीजन में घर लेने वालों के लिए तमाम तरह के ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. बीपीटीपी लिमिटेड ने गुरुग्राम और फरीदाबाद स्थित अपने आवासीय प्रोजेक्ट्स के घर खरीदारों के लिए ‘बीपीटीपी पुष्पांजलि’ नाम से विशेष त्योहारी अभियान शुरू किया है. इस बारे में सौरभ पालिवाल, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स ने कहा, “नवरात्रि जैसे त्योहार नई शुरुआत से गहराई से जुड़े हैं और परिवारों के लिए घर खरीदने की दिशा में अगला कदम उठाने का यह एक विशेष अवसर होता है. अपने त्योहारी ऑफर में अभियान की अवधि के दौरान घर बुक करने वाले ग्राहक संबंधित प्रोजेक्ट की लागू नियम एवं शर्तों के अनुसार 20 ग्राम सोने का सिक्का, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी जैसे अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकते हैं.”

इसी तरह, जेएमएस ग्रुप ने ‘नवरात्रि नव रिवॉर्ड्स’ कार्यक्रम शुरू किया है. इसके तहत नवरात्रि के नौ दिनों में ग्राहकों को नौ विशेष उपहार दिए जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक का मूल्य ₹1 लाख है. पुष्पेंद्र सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर, जेएमएस ग्रुप ने बताया इन उपहारों में स्मार्टफोन, एलईडी टेलीविजन और लग्जरी स्टेकेशन जैसे विकल्प शामिल हैं. यह कार्यक्रम विशेष रूप से ग्राहकों के लिए है और चैनल पार्टनर्स को दिए जाने वाले प्रोत्साहनों एवं पुरस्कारों से अलग है.

नवरात्रि नई शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक है, जो घर खरीदारों के लिए अपने सपनों का घर खरीदने की दिशा में कदम बढ़ाने का एक शुभ अवसर प्रदान करती है. इसी त्योहारी सीजन के अवसर पर रूट्स डेवलपर्स ने गुरुग्राम के सेक्टर 95ए स्थित अपने प्लॉटेड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘रूट्स कोर्टयार्ड 2’ के तीसरे चरण की बिक्री शुरू की है. यह प्लॉटेड डेवलपमेंट की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए की गई है. इस बारे में जितेंद्र यादव, डायरेक्टर, रूट्स डेवलपर्स कहते हैं कि नवरात्रि और दिवाली के दौरान पारंपरिक सांस्कृतिक भावनाएं आज भी घर खरीदारों की दिलचस्पी और प्रोजेक्ट्स पर आने वाले लोगों की संख्या बढ़ाती हैं, लेकिन खरीदारों का व्यवहार अब बदल चुका है. वे जल्दबाजी में निर्णय लेने के बजाय डेवलपर के पिछले रिकॉर्ड, इंफ्रास्ट्रक्चर कनेक्टिविटी और प्रोजेक्ट पूरा होने की समयसीमा की गहन जांच कर रहे हैं.

एनसीआर में लग्जरी हाउसिंग की बढ़ती प्रमुखता, इन्वेंट्री की बेहतर खपत और त्योहारी सीजन के दौरान खरीदारों की बढ़ती रुचि के साथ यह क्षेत्र आवासीय रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है. जहां गुरुग्राम में प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट लॉन्च वैल्यू को बढ़ावा दे रहा है, वहीं व्यापक एनसीआर बाजार में विभिन्न बजट और घरों के आकार के अनुसार खरीदारों की अलग-अलग प्राथमिकताएं देखने को मिल रही हैं.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

कार में बैठकर हिमाचल से अंबाला चला आया 10 फीट का अजगर, 4 घंटे तक वन विभाग को छकाया, चकराया दिमाग

150 रुपये का कंगन, 1000 का मेकअप किट…करवा चौथ पर बल्लभगढ़ में यहां से खरीदें 16 शृंगार का सामान

रोलर स्केटिंग में स्पेशल बच्चे कैसे बनाएं करियर? अंबाला के सुभाष पार्क में मिलेगी ट्रेनिंग

हरियाणाः रोहतक में मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर,  लोगों ने भाग रहे आरोपियों को पकड़ा, CCTV में दिखा खौफनाक मंजर

करवा चौथ पर भद्रा का साया या पूजा में कोई बाधा नहीं, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में गंदे पानी और गंदगी से परेशानी, शादी के रिश्ते देखने आने वाले भी लौट जाते हैं