पानीपत हत्याकांडः दोस्त की हत्या का मास्टरमाइंड निकला साहिल, यूरोप जाना था सपना, डेढ़ घंटे तक तड़पता रहा राहुल, अमेरिका से हो चुका है डिपोर्ट

On: October 27, 2026 8:58 AM
Follow Us:

पानीपत.   हरियाणा के पानीपत के नांगल खेड़ी के राहुल मलिक हत्याकांड में जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस जांच के अनुसार, राहुल की हत्या की साजिश में साहिल की अहम भूमिका सामने आई है. उसकी राहुल के साथ कोई रंजिश नहीं थी लेकिन वह वैसे ही राहुल से ईर्ष्या रखता था. साहिल भी अमेरिका से डिपोर्ट हो चुका है और अब यूरोप जाना चाहता था.

वारदात के बाद खुद को हत्या से बचाने और सरकारी गवाह बनने की मंशा से उसने ऐसी परिस्थितियां बनाने की कोशिश की, जिससे वह सीधे हत्या के आरोप से बच सके. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि साहिल ने वारदात के बाद मौके पर वीडियो बनाई और बाद में खुद थाने पहुंचकर भी वीडियो बनवाई.

पहला वार राहुल ने किया, फिर डेढ़ घंटा तड़पता रहा

पुलिस जांच के अनुसार, वारदात की शुरुआत शराब के नशे में राहुल और आर्यन के बीच हुए विवाद से हुई. देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई. इसी दौरान राहुल ने अपने पास रखा चाकू निकालकर वार कर दिया. आर्यन ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद घटनाक्रम ने हिंसक रूप ले लिया और राहुल की जान चली गई. जांच में सामने आया है कि राहुल करीब डेढ़ घंटे तक तड़पता रहा. इस दौरान उसे बचाने की कोशिश भी हुई, लेकिन उसे समय पर मदद नहीं मिल सकी.

नौकर ने छुड़ाने की कोशिश की, हाथ में लगा चाकू

पुलिस जांच में सामने आया कि झगड़े के दौरान मौके पर मौजूद नौकर ने राहुल और आर्यन को छुड़ाने का प्रयास किया. इसी बीच चाकू नौकर नितेश के हाथ में लग गया. घायल होने के बाद वह मौके से बाहर निकल गया. उसके जाने के बाद घटनास्थल पर राहुल, आर्यन, साहिल और गांव का सुरेंद्र मौजूद थे. गांव के सुरेंद्न ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वह शराब के नशे में इतना धुत था कि झगड़ा रुकवाने में सफल नहीं हो सका.

वीडियो बनाकर सरकारी गवाह बनने की थी योजना

पुलिस जांच के अनुसार, साहिल ने वारदात के बाद मौके पर वीडियो बनाई. इसके बाद वह खुद थाने पहुंचा और वहां भी वीडियो बनवाई. पुलिस जांच में उसकी इस गतिविधि को हत्या के मामले से खुद को अलग दिखाने और सरकारी गवाह बनने की कोशिश की. वह वीडियो के जरिये खुद को घटनास्थल पर मौजूद ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश करना चाहता था, जिसका हत्या में कोई हाथ नहीं है. वहीं मौके पर भी उसने वीडियो इसलिए बनाई ताकि दूसरों को ये लगे कि उसने हत्या नहीं की.

क्या है मामला

20 अक्तूबर को दशहरा की रात को नांगल खेड़ी गांव में दशहरे की रात को राहुल की हत्या की गई थी और इस केस में सेक्टर-29 थाना पुलिस ने साहिल और आर्यन को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है. राहुल, साहिल और आर्यन बचपन के दोस्त थे. 20 अक्तूबर की रात शराब पार्टी के दौरान राहुल और आर्यन के बीच कहासुनी हुई थी और फिर चाकू से राहुल की हत्या कर दी गई. आरोपी राहुल और आर्यन डंकी रूट से अमेरिका गए थे, लेकिन दोनों को वहां से डिपोर्ट कर दिया गया था. इसके बाद वे यहां एक साथ रहने लगे थे.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

दोगुना किराया मांगा, घर के गेट पर चढ़ा, गुरुग्राम में Uber कैब के चालक पर युवती धमकाया, दिल्ली एयरपोर्ट से बुक की थी राइड,  सुबह सुबह ही हो गया पंगा

पढ़ाई हो रही बर्बाद, एग्जाम सिर पर, हरियाणा के मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में 27वें दिन से छात्रों का धरना, गतिरोध खत्म करने की पहल फिर नाकाम

भाजपा और कांग्रेस नेता बने समधी, कौन हैं अफशां खान, जिन्होंने पूर्व मंत्री शाहनवाज खान के बेटे से किया निकाह

पानीपत की धागा फैक्ट्री में भीषण आग, एक मजदूर की झुलसकर मौत, दूसरा जख्मी

सतलज यमुना लिंक नहर में 10 फीट लंबा मगरमच्छ दिखा, रेस्क्यू के लिए प्रयास जारी

चंडीगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीवाली से पहले आएगी सैलरी, प्रशासन ने दिया निर्देश