Haryana News: हरियाणा के अंबाला में शर्ट फैक्ट्री बनी आग का गोला, लाखों का सामान जलकर राख

On: October 30, 2026 6:56 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के अंबाला शहर की न्यू मॉडल कॉलोनी में सुबह एक शर्ट फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि फैक्ट्री में रखा सामान और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए अंबाला शहर और अंबाला कैंट से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल की 8 गाड़ियों ने करीब दो घंटे तक लगातार प्रयास करते हुए आग पर काबू पाया।

वहीं फैक्ट्री मालिक का कहना है कि आग किस वजह से लगी, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पटाखे या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है, लेकिन आग ने उनकी पूरी फैक्ट्री को तबाह कर दिया है। इस घटना में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। दमकल विभाग के कर्मचारियों के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर अंबाला शहर और अंबाला कैंट से दमकल की गाड़ियां बुलाई गई थीं।

स्थानीय लोगों की मदद

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। इस दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस ने भी आग बुझाने में मदद की। मौके पर पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि रोहित शर्मा विशु ने भी राहत कार्यों में सहयोग किया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाई।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now