‘लैंग्वेज सही रखो’, हरियाणा कांग्रेस के MLA और SHO में भिड़ंत, थाना प्रभारी बोला-बाहियात बात न करो, आफताब अहमद ने कहा-ज्यादा बनता है

On: November 2, 2026 10:45 AM
Follow Us:

Last Updated:

दिल्ली रैली में जा रहे नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद की गुरुग्राम के सोहना में एसएचओ से भिड़ंत हो गई. पुलिस ने चेकिंग के लिए काफिला रोका था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

'वाहियात बात ना करो', रैली से रोका तो कांग्रेस MLA और SHO में बीच सड़क भिड़ंतZoom

गुरुग्राम के सोहना में कांग्रेस के विधायक आफताब अहमद की गुरुग्राम में एसएचओ से भिड़ंत हो गई और दोनों के बीच में काफी गहमागहमी देखने को मिली.

गुरुग्राम. दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस की ओर से महारैली की गई. इसमें हरियाणा से कांग्रेस विधायक और वर्करों ने शिरकत की. हालांकि, इस दौरान नूंह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक आफताब अहमद की गुरुग्राम में एसएचओ से भिड़ंत हो गई और दोनों के बीच में काफी गहमागहमी देखने को मिली.

जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर, रविवार की सुबह नूंह से कांग्रेस के विधायक आफताब अहमद अपने गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली के रामलीला में मैदान के लिए जा रहे थे. इस दौरान गुरुग्राम के सोहना पहुंचे तो वहां विधायक आफताब अहमद के काफिले की गाड़ियों को सोहना पुलिस ने रोक लिया.

विधायक आफताब अहमद ने गाड़ी से उतरकर सोहना पुलिस से गाड़ियों के काफिले को रोकने की वजह पूछी तो, इस दौरान सोहना सिटी थाना प्रभारी और विधायक आफताब अहमद के बीच गर्मा गर्मी होती नजर आई. विधायक आफताब अहमद ने कहा कि हरियाणा पुलिस का अलग कानून चल रहा है और इंडिया गठबंधन की दिल्ली में होने वाली रैली में पहुंच रहे नूंह जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चेकिंग के बहाने रोका जा रहा है,ताकि वो रैली में ना पहुंच सकें.

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसकी वीडियो बना ली जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और वीडियो में देखा जा रहा है कि किस तरह विधायक आफताब अहमद और सोहना सिटी थाना प्रभारी के बीच गाड़ियों को रोकने को लेकर बहस हो रही है.

वीडियो में क्या है

विधायक आफताब अहमद सड़क पर नजर आ रहे हैं और एसएचओ से कहते हैं कि रैली की गाड़ी तू रोक रहा है, ज्यादा बनता है. क्या हरियाणा में ट्रैफिक का अलग ही कानून है. एसचओ से विधायक आफताब अहमद कहते हैं कि वह ज्यादा ना बोलें तो एसएचओ कहता है कि वाहियात बात ना करो. साइड में लगे रहो. हम लोग गाड़ियों की चेकिंग कर रहे हैं और उसके बाद जाने दे रहे हैं. इस दौरान विधायक कहते हैं कि आप ज्यादा बन रहे हो तो एसएचो ने भी कहा कि आप भी ज्यादा ना बनो. फिर वाहियात बोलने पर दोनों भिड़ते नजर आ रहे हैं. साथ ही विधायक के समर्थक भी कहते नजर आ रहे हैं कि एसएच को भाषा सही रखनी चाहिए.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

भिवानी की शिक्षिका मनीषा संदिग्ध मौत की फिर होगी जांच, सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट खारिज, पिता बोले- दोबारा से न्याय की उम्मीद जगी

चंडीगढ़ में बोले गृह मंत्री अमित शाह- चंडीगढ़ पुलिस देश के पुलिस बलों के लिए प्रेरणा का स्रोत

घर की आर्थिक हालत सुधारने ऑस्ट्रेलिया गए करनाल के युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

रेवाड़ी में बड़ा हादसा, तीन भाई-बहनों को कार ने कुचला, बहन की मौत

IMD Cyclone Murasu Weather Alert : बंगाल की खाड़ी में और ताकतवर हुआ तूफान मुरासु, कल 120KM की रफ्तार से मचाएगा तबाही, 10 राज्यों में IMD का अलर्ट

‘बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है’: 1984 सिख दंगों का जिक्र कर राहुल गांधी और कांग्रेस पर बरसे अमित शाह