टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से 22 साल की महिला पकड़ी गई

On: November 3, 2026 6:58 AM
Follow Us:

Last Updated:

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है. मुंबई में हुई इस सनसनीखेज वारदात की जांच अब हरियाणा के करनाल तक पहुंच गई है. क्राइम ब्रांच ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 साल की महिला को गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या 13 हो गई है.

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में करनाल से 22 साल की महिला पकड़ी गईZoom

टाइगर श्रॉफ

करनाल: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग का मामला लगातार उलझता जा रहा है. पुलिस एक के बाद एक आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है. अब इस मामले में हरियाणा के करनाल से 22 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है. इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच ने हरियाणा पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की है.

जांच में जुटी मुंबई क्राइम ब्रांच को कथित तौर पर इस संगठित गिरोह की गतिविधियों में एक और महिला की भूमिका के संकेत मिले थे. इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की. मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने हरियाणा पुलिस के सहयोग से 1 नवंबर को करनाल जिले में कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया. महिला को गिरफ्तार करने के बाद अब उसे आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक महिला की पहचान और फायरिंग की साजिश में उसकी सटीक भूमिका को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है.

18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की कार पर चली थीं गोलियां
दरअसल, इस पूरे मामले की शुरुआत 18 अक्टूबर 2026 को हुई थी. मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी. बताया गया कि अभिनेता एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकल रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चला दीं.

इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए थे, लेकिन उनकी कार का ड्राइवर और वहां मौजूद एक ब्लॉगर गोलीबारी में घायल हो गए थे. अचानक हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी. घटना के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और बाद में इसकी जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई.

12 गिरफ्तारियों के बाद अब 13वीं गिरफ्तारी
मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले में अब तक राजस्थान के कोटा, दिल्ली और हरियाणा के सोनीपत समेत अलग-अलग जगहों से 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी. अब करनाल से 22 साल की महिला की गिरफ्तारी के बाद यह आंकड़ा 13 पहुंच गया है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में 136.41 करोड़ से दादी सती चौक और अंबेडकर चौक पर बनेंगे बनेंगे दो फ्लाईओवर, मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास बनेगा अंडरपास

इन 7 एक्सप्रेसवे-हाईवे से जोड़ेगी 71KM की 4 लेन सड़क, खर्च होंगे 555 करोड़ रुपये, 1 फ्लाईओवर भी बनेगा

दिवाली की रात रास्ते में पड़ी ये चीजें हो सकती हैं तांत्रिक वस्तु, गलती से लांघ गए तो हो सकती है अनहोनी, करें ये उपाय

चेहरा टेढ़ा होना, बोलने में दिक्कत हो सकते हैं स्ट्रोक के संकेत, 3 घंटे के अंदर लेकर पहुंचे अस्पताल, बच सकती है मरीज की जान

हरियाणा में खनन माफिया की SDM को कुचलने की कोशिश, डंपर का पीछा करते हुए क्रेटा कार ने रोका रास्ता, केस दर्ज

Gurugram Trump Towers news | M3M builders