Last Updated:
Faridabad News: फरीदाबाद के डबुआ इलाके में नंदी के साथ कुकर्म के आरोप में गौ रक्षा बजरंग फोर्स के सदस्यों ने एक युवक की पिटाई कर दी. आरोपी शहजाद को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
हरियाणा के फरीदाबाद के डबुआ इलाके में नंदी के साथ कथित रूप से कुकर्म करने के आरोप में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है.
फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद के डबुआ इलाके में नंदी के साथ कथित रूप से कुकर्म करने के आरोप में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है. गौ रक्षा बजरंग फोर्स के सदस्यों ने शहजाद (25) नाम के युवक को पकड़ लिया. इसके बाद संगठन की एक महिला सदस्य ने युवक को थप्पड़ और जूतों से जमकर पीटा.
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला युवक को जूतों से मारती और गाली देती दिखाई दे रही है. वहीं, मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोग भी युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं. मारपीट के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया. संगठन की ओर से डबुआ थाना पुलिस को शिकायत दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची महिला सदस्य
गौ रक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पंचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी के मुताबिक, संगठन को सूचना मिली थी कि डबुआ इलाके में शहजाद नाम के युवक ने नंदी के साथ कथित रूप से कुकर्म किया है. सूचना मिलने के बाद संगठन की सदस्य निशा मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया. इसके बाद बिट्टू बजरंगी भी मौके पर पहुंच गए.
An Alleged sexual assault involving a bull has come to light in the Dabua area of Faridabad, Haryana. Members of the Gau Raksha Bajrang Force apprehended a 25-year-old man Shahzad and female member Beats Him. https://t.co/M6fh4iXV3V











