हैप्पी दिवाली बोलकर मांगा गिफ्ट, फिर कार में पैकेट तक चेक करने लगा होमगार्ड; वीडियो पर बवाल

On: November 9, 2026 6:43 PM
Follow Us:

Last Updated:

Gurugram Diwali Gift Viral Video: गुरुग्राम में एक होमगार्ड द्वारा कार सवार से जबरन दिवाली गिफ्ट मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. वीडियो में दिख रहा है कि होमगार्ड एक कार चालक को रोककर दिवाली गिफ्ट की मांग करता है और वॉलेट व यूपीआई न होने की बात कहने पर कार में रखे पैकेट चेक करने लगता है. होमगार्ड के इस अशोभनीय व्यवहार पर गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया कि आरोपी नियमित पुलिस कर्मचारी नहीं बल्कि होमगार्ड है.

हैप्पी दिवाली बोलकर मांगा गिफ्ट, फिर कार में पैकेट तक चेक करने लगा होमगार्डZoom

गुरुग्राम में जबरन दिवाली गिफ्ट मांगने वाले होमगार्ड का वीडियो वायरल हो रहा. (स्क्रीनग्रैब)

Gurugram Viral Video: दीपावली के त्योहार के दौरान हरियाणा के गुरुग्राम से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. सड़क पर एक कार सवार को रोककर उससे जबरन दिवाली गिफ्ट (Diwali Gift) मांगने वाले एक होमगार्ड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद आम जनता में भारी रोष है. गुरुग्राम पुलिस (Gurugram Police) ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर विकास दयाल ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत में होमगार्ड कार चालक विकास से हाथ मिलाते हुए ‘हैप्पी दिवाली’ कहता है. विकास ड्राइवर सीट पर बैठे हैं और उनके साथ एक महिला भी है जिसे वह अपनी बहन बताते हैं. बातचीत के दौरान जब विकास कहते हैं कि उनके पास वॉलेट (बटुआ) नहीं है, तो होमगार्ड इस बात को नजरअंदाज कर देता है. इसके बाद विकास यूपीआई (UPI) पेमेंट करने की बात कहते हैं, जिस पर होमगार्ड जवाब देता है, ‘नहीं, यूपीआई नहीं होता.’ इसके बाद होमगार्ड खुलेआम ‘दिवाली गिफ्ट’ की मांग करता है.

गिफ्ट मांगा नहीं जाता… पर होमगार्ड का बेशरम जवाब
जब विकास और उनकी बहन होमगार्ड को एक ‘फेस्टिव हैम्पर’ (त्योहारी पैकेट) देते हैं, तो वह असंतोष जताते हुए पूछता है, ‘और कोई बढ़िया नहीं है?’ इसके बाद हद तो तब हो जाती है जब होमगार्ड बेशर्मी से कार के अंदर रखे अन्य पैकेट्स को खुद ही चेक करने लगता है, जैसे कोई और कीमती गिफ्ट ढूंढ रहा हो. इस पर विकास उसे टोकते हुए कहते हैं, ‘गिफ्ट मांगा नहीं जाता है.’ इस पर होमगार्ड बड़ी ही बेशर्मी से जवाब देता है, ‘गिफ्ट मांगा जाता है.’ आखिरकार वह एक हैम्पर लेकर वहां से चला जाता है. घटना के बाद विकास को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘बैड, दिस इज बैड (यह बहुत बुरा है).’

सोशल मीडिया पर बवाल, गुरुग्राम पुलिस का सख्त एक्शन
वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. कई यूजर्स ने गुरुग्राम और हरियाणा पुलिस को टैग करते हुए ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. सोशल मीडिया पर बढ़ते दबाव और बदनामी को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया.

जबरन वसूली की धाराओं में मुकदमा दर्ज
गुरुग्राम पुलिस ने इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कोई नियमित पुलिस कर्मचारी नहीं है, बल्कि एक होमगार्ड है. पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए बताया कि आरोपी होमगार्ड के खिलाफ जबरन वसूली से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है. पुलिस ने एक सख्त संदेश देते हुए कहा, ‘ऐसी गतिविधियों के लिए जीरो टॉलरेंस है, और इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.’

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

पलवल में दीपावली की रात ढाबे पर खूनी खेल, 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, खाना देने से मना करने पर हुआ विवाद

हरियाणा के हांसी के 6 युवक जिंदा जले! 2 भाइयों समेत 6 दोस्त, दिवाली की रात और ‘हरिद्वार’ ले गए यमराज!

दिवाली की रात सोनीपत के खरखौदा में युवक की हत्या, आरोपियों ने दीपक के दो साथियों के हाथ पैर तोड़े

दिवाली की रात को बड़ा हादसा, हरियाणा के 6 लोग एक-साथ जिंदा जले, मुजफ्फरनगर में NH पर कार में लगी आग

नूंह में बिरयानी की रेहड़ी के किराये को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले पत्थर और बोतलें, कई लोग घायल, हवाई फायरिंग की भी चर्चा

दिवाली की सुबह दिल्‍ली की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 पार