फरीदाबाद में आवारा कुत्ते का खौफ, 6 साल के मासूम को बुरी तरह नोचा, होंठ पर आए 7 टांके

On: November 10, 2026 12:46 AM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad News: फरीदाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक बच्चों के लिए भी खतरा बनता जा रहा है. एनआईटी-1 इलाके में एक आवारा कुत्ते ने 6 साल के मासूम निखिल पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. कुत्ते ने बच्चे को झोपड़ी के अंदर दबोच रखा था. उसकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने डंडों से कुत्ते को भगाया और बच्चे को बचाया. उसे बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां होंठ के पास 7 टांके लगाने पड़े. हैरानी की बात है कि शहर में रोजाना बड़ी संख्या में लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो रहे हैं.

फरीदाबाद में आवारा कुत्ते का खौफ, 6 साल के मासूम को बुरी तरह नोचाZoom

फरीदाबाद में आवारा कुत्ते का आतंक (इमेज-AI)

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में आवारा कुत्तों के हमले का एक और मामला सामने आया है. एनआईटी नंबर-1 इलाके में एक आवारा कुत्ते ने 6 साल के बच्चे निखिल पर हमला कर दिया. कुत्ते ने बच्चे को एक लकड़ी की झोपड़ी के अंदर दबोच लिया. बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डंडों से कुत्ते को भगाकर उसे बचाया. हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया. उसे बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके होंठ के पास 7 टांके लगाने पड़े.

दरअसल, सोनिया चौक के पास रहने वाली अनीता का 6 साल का बेटा निखिल रविवार सुबह करीब 10 बजे अपने बड़े भाई के साथ खेलने के लिए घर से निकला था. कुछ देर बाद उसका बड़ा भाई तो घर लौट आया, लेकिन निखिल वापस नहीं पहुंचा. काफी देर तक जब बच्चा घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. उन्होंने बेटी को भी निखिल को ढूंढने के लिए भेजा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला.

झोपड़ी के अंदर कुत्ते ने बच्चे को दबोचा

इसी दौरान एनआईटी नंबर-1 इलाके में एक लकड़ी की झोपड़ी के पास से रोने जैसी आवाज सुनाई दी. वहां से गुजर रहे स्थानीय निवासी बिट्टू बजरंगी ने जब झोपड़ी के अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए. 6 साल का निखिल जमीन पर औंधे मुंह पड़ा था और एक आवारा कुत्ते ने उसे दबोच रखा था. बच्चे के कपड़े तक फट चुके थे और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था.

लोगों ने डंडों से भगाया कुत्ता

बिट्टू बजरंगी ने आसपास के लोगों को आवाज लगाकर मौके पर बुलाया. इसके बाद लोगों ने डंडों से कुत्ते को वहां से भगाया और बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ाया. घायल निखिल को तुरंत बीके अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने उसके होंठ के पास हुए गहरे घाव पर 7 टांके लगाए. इलाज के बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

सरकारी अस्पतालों में रोज आ रहे डॉग बाइट के मामले

शहर में आवारा कुत्तों के हमलों का खतरा लगातार बना हुआ है. सरकारी अस्पतालों के रिकॉर्ड के मुताबिक, अब तक 8 हजार से ज्यादा डॉग बाइट के मामलों में लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं. बीके अस्पताल में रोजाना 60 से 70 लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचते हैं. वहीं, सरकारी और निजी अस्पतालों को मिलाकर यह संख्या करीब 300 बताई जा रही है.

About the Author

authorimg

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

183 साल पुराने इस कब्रिस्तान में दफन है अंग्रेजों का इतिहास, पूर्वजों की कब्रें खोजने आते हैं यूरोप के लोग

कीमोथेरेपी के बाद भी लौट आया कैंसर? ऐसे मरीजों के लिए CAR-T थेरेपी बन सकती है उम्मीद, जान‍िए कैसे होता है इलाज

हैप्पी दिवाली बोलकर मांगा गिफ्ट, फिर कार में पैकेट तक चेक करने लगा होमगार्ड; वीडियो पर बवाल

पलवल में दीपावली की रात ढाबे पर खूनी खेल, 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, खाना देने से मना करने पर हुआ विवाद

हरियाणा के हांसी के 6 युवक जिंदा जले! 2 भाइयों समेत 6 दोस्त, दिवाली की रात और ‘हरिद्वार’ ले गए यमराज!

दिवाली की रात सोनीपत के खरखौदा में युवक की हत्या, आरोपियों ने दीपक के दो साथियों के हाथ पैर तोड़े