Last Updated:
Haryana Basmati Rice Rates: हरियाणा की गोहाना अनाज मंडी में धान के भाव में एक से डेढ़ हजार रुपये की तेजी आई है. बासमती धान के अच्छे दाम मिलने से किसानों की दिवाली खुशियों भरी रही और मंडी में बंपर आवक हो रही है.
हरियाणा की धान की दूसरी सबसे बड़ी मंडी गोहाना में इन दिनों धान की बंपर आवक हो रही है.
गोहाना. हरियाणा में धान के भाव में आई तेजी ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं. गोहाना अनाज मंडी में इस बार बासमती धान पिछले साल के मुकाबले 1000 से 1500 रुपये प्रति क्विंटल तक महंगा बिक रहा है. पिछले साल जहां बासमती धान 3700 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल बिका था, वहीं इस बार किसानों को 5200 से 5300 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है. किसानों का कहना है कि धान के अच्छे भाव मिलने से उनकी दिवाली भी खुशियों भरी रही.
जानकारी के अनुसार,हरियाणा की धान की दूसरी सबसे बड़ी मंडी गोहाना में इन दिनों धान की बंपर आवक हो रही है. गोहाना के अलावा दूसरे जिलों से भी किसान अपनी फसल बेचने के लिए मंडी पहुंच रहे हैं. मंडी में रोजाना करीब एक लाख से ज्यादा बोरी धान की आवक रोजाना आ रही है. सुबह से ही किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग रही हैं.
किसान संदीप, दिलबाग और वीरेंद्र का कहना है कि पिछले साल बासमती धान 3700 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल बिका था, जबकि इस बार 5200 से 5300 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है. भाव में तेजी आने से किसान काफी खुश हैं और उनका कहना है कि इस बार फसल ने दिवाली की खुशियां दोगुनी कर दी हैं.
गोहाना अनाज मंडी की सचिव सवेता जेन ने बताया कि मंडी में किसानों की लंबी कतारों को देखते हुए मार्केट कमेटी की ओर से भी व्यवस्था की जा रही है. किसानों को गेट पास के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए कर्मचारी मोबाइल लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारों में पहुंचकर मौके पर ही गेट पास काट रहे हैं. वहीं मंडी में धान का उठान भी समय पर किया जा रहा है.
किसानों का कहना है कि धान के अच्छे भाव मिलने से उनकी दिवाली भी खुशियों भरी रही.
आढ़ती संदीप का कहना है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले धान के भाव में अच्छी बढ़ोतरी हुई है, जिससे किसान और व्यापारी दोनों खुश हैं. आढ़तियों ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके मंडी में लेकर आएं, ताकि उन्हें फसल का उचित भाव मिल सके. गौर रहे कि गोहाना मंडी में अब तक करीब 12 लाख क्विंटल बासमती धान की आवक आ चुकी है मंडी में लगातार बढ़ रही आवक के बीच किसानों को इस बार धान के अच्छे भाव मिलने से राहत मिली है. वही पीआर धान की खरीद जारी है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…












