कुरुक्षेत्र में रफ्तार का कहर, कार ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत

On: November 12, 2026 3:22 AM
Follow Us:

road accident 6

Haryana News: कुरुक्षेत्र जिल में एनएच-44 पर खानपुर कोलियां गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इस हादसे में यूपी निवासी 19 वर्षीय राममिलन की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त अभिराज गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

त्योहार पर जा रहे थे घर

दोनों युवक लुधियाना में मजदूरी करते थे और त्योहार के चलते बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।
टक्कर के बाद कार दोनों को कुछ दूरी तक घसीटती हुई ले गई और उनकी बाइक रेलिंग से जा टकराई।

कार चालक हुआ फरार

हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राममिलन को मृत घोषित कर दिया।

कार चालक की तलाश जारी

घायल अभिराज हरदोई जिले का रहने वाला है। एसएचओ रणधीर सिंह के अनुसार, शव एलएनजेपी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now