LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान दोस्ती, प्यार के लिए बदला कैडर, अब जीवनसाथी बन रही IAS-IPS की जोड़ी

On: November 14, 2026 3:54 PM
Follow Us:

Last Updated:

Aditi Singh IPS Vivek Arya IAS Wedding: आईएएस विवेक आर्य और आईपीएस अदिति सिंह चर्चा में हैं. इन दोनों की शादी का कार्ड जबरदस्त वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2021 बैच के इन दोनों अधिकारियों की लव स्टोरी मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई थी. आईएएस विवेक आर्य और आईपीएस अदिति सिंह का रिसेप्शन 15 नवंबर को है. जानिए इस पावर कपल की पूरी कहानी.

LBSNAA में दोस्ती, प्यार के लिए बदला कैडर, अब जीवनसाथी बन रही IAS-IPS की जोड़ीZoom

IAS IPS Love Story: आईएएस विवेक आर्य और आईपीएस अदिति सिंह की मुलाकात LBSNAA में हुई थी

नई दिल्ली (Aditi Singh IPS Vivek Arya IAS Wedding). प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक प्रेम कहानी की चर्चा जोरों पर है. इसकी शुरुआत मसूरी की खूबसूरत वादियों में स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में हुई थी. हरियाणा कैडर के चर्चित आईएएस अधिकारी विवेक आर्य और IPS अदिति सिंह की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है. यह शादी सिर्फ 2 अफसरों का मिलन नहीं है, बल्कि अपने साथी के लिए करियर और कैडर में बदलाव करने की खूबसूरत मिसाल भी है.

विवेक आर्य से शादी के आधार पर ही अदिति सिंह ने हिमाचल प्रदेश कैडर छोड़कर हरियाणा कैडर में अपना तबादला करवाया था. 2021 बैच के दोनों अधिकारी फिलहाल हरियाणा के पंचकूला में तैनात हैं. विवेक आर्य पंचकूला में अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वहीं आईपीएस अदिति सिंह जुलाई 2026 से पंचकूला की डीसीपी के पद पर कार्यरत हैं. दोनों की पहली मुलाकात मसूरी में फाउंडेशन कोर्स के दौरान हुई थी, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई.

IAS IPS Love Story: शादी के आधार पर मिला ट्रांसफर

भारत सरकार के नियमों के तहत, अखिल भारतीय सेवा (AIS) के अधिकारियों को जीवनसाथी के कैडर में स्थानांतरण (Inter-Cadre Transfer) की सुविधा मिलती है. इसी नियम का लाभ उठाते हुए अप्रैल 2026 में अदिति सिंह हिमाचल प्रदेश कैडर छोड़कर हरियाणा आ गईं.
IAS IPS Love Story: आईपीएस अदिति सिंह ने शादी से पहले ही इंटर कैडर ट्रांसफर करवा लिया था

सरकारी स्कूल से निकलकर आईएएस बने विवेक आर्य

आईएएस विवेक आर्य मूल रूप से हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गोपी गांव के निवासी हैं. उनके पिता वीरेंद्र सिंह आर्य का बाढड़ा में स्पेयर पार्ट्स और परिवार का खाद-बीज का व्यवसाय है. विवेक की शुरुआती पढ़ाई बेहद साधारण माहौल में हुई. उन्होंने 5वीं तक की शिक्षा बेरला के सरकारी स्कूल से ली और फिर छठी से 12वीं तक सैनिक स्कूल कुंजपुरा में पढ़े. चंडीगढ़ से उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर आईएएस का पद पाया.

पहले एसडीएम और फिर आईपीएस बनीं मेरठ की अदिति सिंह

आईपीएस अदिति सिंह उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा (शिवलोकपुरी) की रहने वाली हैं. उनके पिता डॉ. संजीत सिंह जाने-माने एमडी फिजिशियन हैं और मां ज्योति सिंह कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं. अदिति शुरू से ही मेधावी रही हैं. उन्होंने साल 2020 में यूपीपीएससी परीक्षा में 54वीं रैंक हासिल कर एसडीएम का पद पाया. इसके बाद यूपीएससी परीक्षा में 679वीं रैंक लाकर आईपीएस अधिकारी बनने का सपना पूरा किया.

सादगी से हो रही शादी, पंचकूला में लेंगे सात फेरे

इस शादी की सबसे अनूठी बात इसकी सादगी है. दोनों ही परिवारों ने बिना किसी पंचांग या भारी-भरकम तामझाम के 15 नवंबर को पंचकूला में आर्य समाज रीति-रिवाज से विवाह करने का फैसला किया है. इससे पहले 10 नवंबर को हल्दी, 12 नवंबर को बाढड़ा में प्रीतिभोज-संगीत और शुक्रवार को पैतृक गांव गोपी में घुड़चढ़ी की रस्म धूमधाम से संपन्न हुई. इसमें कई प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए. कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 15 नवंबर को रिसेप्शन है.

About the Author

authorimg

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

ट्रैनिंग में टकराए नैना… फिर एक ही जिले में मिली पोस्टिंग, अब 15 नवंबर को IPS अदिति सिंह बनेंगी IAS विवेक की दुल्हन

मरीज के साथ मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, बीजेपी विधायक की दो टूक, FIR से डॉक्टरों का नाम हटाना गलत

Sonipat Murder: सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, कार में बैठते समय हमला, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी | सोनीपत

Reddit Viral Story | Gurgaon Pollution Health Impact: ‘घर गई तो शादी कर देंगे…’, दिवाली से 3 दिन पहले बेरोजगार हुई युवती, लोगों से मांगी मदद

चंडीगढ़ में युवती की हत्या, हाथ पर नाम लिखा है शिखा, पत्थरों से सिर पर किए गए कई वार

ओवरटाइम कराया तो कंपनी को देना होगा दोगुना पैसा, फरीदाबाद के वकील से जानिए अपना हक