Delhi-NCR Weather AQI: AQI 600 के पार, ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक; दिल्ली-NCR में स्मॉग का कब्जा, गाजियाबाद से गुरुग्राम तक जहरीली हवा

On: November 15, 2026 6:03 AM
Follow Us:

Delhi-NCR Weather AQI: राजधानी दिल्ली और NCR में प्रदूषण का प्रकोप लगातार बना हुआ है. रविवार सुबह दिल्ली की हवा बेहद जहरीली दर्ज की गई. एक्यूआई डॉट इन के रियल टाइम आंकड़ों के मुताबिक, 15 नवंबर सुबह 5:11 बजे नई दिल्ली का AQI 468 दर्ज किया गया. यह खतरनाक (Hazardous) श्रेणी में है. हवा में PM2.5 का स्तर 309 µg/m³ और PM10 का स्तर 341 µg/m³ दर्ज किया गया. सुबह के समय राजधानी में धुंध और स्मॉग की स्थिति भी बनी हुई है.

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर और भी ज्यादा गंभीर है. एक्यूआई डॉट इन के आंकड़ों के मुताबिक, अशोक विहार में AQI 617, अशोक विहार फेज-1 में 541, आनंद विहार में 511, आनंद विहार A ब्लॉक में 545 और आनंद विहार स्टेशन-1 पर 549 दर्ज किया गया. वहीं, आदर्श नगर में AQI 560 और पीतमपुरा के अशियाना चौक पर 592 तक पहुंच गया. कई इलाकों में AQI 500 के पार बना हुआ है.

पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार उतार-चढ़ाव के बाद फिर बढ़ा है. 14 नवंबर को शाम 4:01 बजे AQI 248 के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा था, लेकिन रात के दौरान इसमें तेजी से बढ़ोतरी हुई. 15 नवंबर सुबह 5:31 बजे तक यह 577 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया. सुबह 5:11 बजे का लाइव आंकड़ा 468 दर्ज किया गया.

NCR के दूसरे शहरों में भी प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. गाजियाबाद (497), नोएडा (469), ग्रेटर नोएडा (486), गुरुग्राम (482) और फरीदाबाद (418) में भी प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया. ऐसे में दिल्ली-NCR के लोगों को प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है.

दिल्ली में सुबह की धुंध ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
राजधानी दिल्ली में रविवार (15 नवंबर) को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने और धूप निकलने का अनुमान है. मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

मौसम के साथ-साथ राजधानी में प्रदूषण की स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है. सुबह और रात के समय धुंध और स्मॉग का असर देखने को मिल सकता है. AQI.in के पूर्वानुमान के मुताबिक, सुबह के शुरुआती घंटों में आसमान में धुंध और कुछ समय के लिए हल्की बारिश जैसी स्थिति रह सकती है. दोपहर में धूप निकलने की संभावना है, जबकि शाम होते-होते एक बार फिर धुंध और स्मॉग का असर बढ़ सकता है.

मौसम के आंकड़ों के मुताबिक, दिन में तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है. सुबह के समय आर्द्रता करीब 51 से 60 फीसदी रहने का अनुमान है. हवा की रफ्तार सामान्य रहने की संभावना है. ऐसे में मौसम में बहुत ज्यादा ठंड का अहसास फिलहाल नहीं होगा, लेकिन सुबह और रात के समय धुंध का असर बना रह सकता है.

दिल्ली में अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने का अनुमान है. 16 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 18 डिग्री, जबकि 17 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 17 डिग्री के आसपास रह सकता है. इसके बाद रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

IMD Weather Alert: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, पंजाब और हिमाचल में भी मौसम ने ली करवट, 14 राज्यों में चक्रवाती तूफान का अलर्ट | State

Nuh News: फैन और गिफ्ट पैकिंग बॉक्स की आड़ में शराब तस्करी, कैंटर से 5292 बोतल बरामद, चालक गिरफ्तार | नूंह

अंबाला में किसान पराली को जलाने के बजाय गांठें बेचकर या सुपर सीडर खाद बनाकर करें कमाई, सरकार दे रही अनुदान

फरीदाबाद में यहां बसने का अच्छा मौका, 5 साल में बदल जाएगी पूरे इलाके की तस्वीर, क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

Health Tips : कैल्शियम की कमी से हैं परेशान? हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी, अंबाला के डॉक्टर से जानिए

'हाथ में बंदूक, जुबां पर दबंगई…' सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों का गजब 'टैलेंट हंट',18 साल के लड़के बन रहे किलर