हरियाणा के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के PSO ने दी जान, ASI प्रदीप ने गांव में खुद को मारी गोली

On: November 19, 2026 9:09 AM
Follow Us:

Last Updated:

Rohtak MP Deepender Hooda PSO Death: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा के पीएसओ एएसआई प्रदीप ने रोहतक स्थित अपने गांव मोखरा में सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली.

ख़बरें फटाफट

सांसद दीपेंद्र हुड्डा के PSO ने दी जान, ASI प्रदीप ने खुद को मारी गोली Zoom

रोहतक में कमरे में जांच करती पुलिस.

रोहतक. हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा के पीएसओ ने खुदकुशी कर ली. रोहतक में एक निजी अस्पताल में पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मृतक पीएसओ की पहचान एएसआई प्रदीप के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 9 बजे की घटना है और प्रदीप ने रोहतक में अपने गांव मोखरा में सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है.

बताया जा रहा है कि दीपेंद्र हुड्डा के पीएसओ के रूप में कार्यरत एएसआई प्रदीप शाम को ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौटे थे और रात को छत पर बने कमरे में अकेला बैठा हुआ था और इसी दौरान ही यह घटना हुई है. पीएसओ ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

रोहतक में एएसआई के कमरे में जांच करती पुलिस.

पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और मौके पर खून बिखरा हुआ था. बैड पर भी खून नजर आ रहा है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

16 दिन अंतरिक्ष में रहकर लगाए पृथ्वी के 252 चक्कर : 19 नवंबर 1997 को कल्पना चावला ने छुआ था आसमान, तय किया 1.04 करोड़ किमी का सफर

कपाल मोचन मेले लिए 20 से 24 नवंबर तक अंबाला से मिलेगी सीधी बस, पंजाब-हिमाचल के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

IMD Weather Update: 18 नवंबर को बारिश और घने कोहरे का अलर्ट, दिल्ली में सुबह रहेगी ठंड, जानें देशभर का मौसम | National

पानीपत में 6 साल पुराने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, शराब के ठेके के सेल्समैन की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार

फैक्ट्री में काम करते समय हुआ हादसा तो घबराएं नहीं, जानिए इलाज से लेकर मुआवजे तक के नियम

हरियाणााः पंचकूला अस्पताल में मरीज तड़फता रहा, नहीं मिला इलाज, 5 नर्सें और सिक्योरिटी गार्ड सस्पेंड, हड़ताल का ऐलान