हरियाणाः इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला के पूर्व ड्राइवर ने लिव-इन-पार्टनर महिला और बेटी को घर से निकाला, एसडीएम से मांगी मदद

On: November 20, 2026 3:25 PM
Follow Us:

Last Updated:

मेरठ की महिला ने विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला के पूर्व ड्राइवर अमन मलिक पर लिव-इन में रखकर बेटी के साथ घर से निकालने का आरोप लगाया है. महिला ने हांसी एसडीएम राजेश खोथ से न्याय की गुहार लगाई है.

INLD विधायक के पूर्व ड्राइवर ने लिव-इन-पार्टनर को घर से निकालाZoom

महिला ने उमरा के रहने वाले अमन मलिक पर करीब आठ दिन पहले उसे घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है.

हांसी. हरियाणा के सिरसा के डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला के पूर्व ड्राइवर पर लिव-इन पार्टनर और पांच माह की मासूम बेटी को घर से निकालने का आरोप लगाया है. उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली महिला बेटी को गोद में लेकर न्याय की गुहार लगाने हांसी के एसडीएम राजेश खोथ के कार्यालय पहुंची.

महिला ने उमरा के रहने वाले अमन मलिक पर करीब आठ दिन पहले उसे घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है.  एसडीएम के समक्ष अपनी व्यथा सुनाते हुए महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात अमन मलिक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी.

महिला के अनुसार, वह पहले से शादीशुदा थी और उसका तलाक हो चुका था. इसी दौरान उसकी शादी कहीं अन्य जगह तय होने वाली थी, लेकिन अमन ने उसे अपने साथ रहने के लिए राजी कर लिया. इसके बाद दोनों करीब डेढ़ साल पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे. इस दौरान उनकी एक बेटी हुई, जो फिलहाल पांच माह की है.

पांच माह की बेटी के साथ एसडीएम ऑफिस पहुंची महिला.

महिला ने आरोप लगाया कि अमन पहले डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला के ड्राइवर के तौर पर काम करता था, लेकिन बाद में उसे नौकरी से हटा दिया गया. इंदु का कहना है कि करीब आठ दिन पहले अमन ने उसे घर से निकाल दिया. इसके बाद से वह अपनी पांच माह की बेटी को लेकर परेशान है और न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है.  महिला ने बताया कि वह अपनी शिकायत लेकर सदर थाना और पुलिस अधीक्षक के पास भी पहुंची, लेकिन उसे कोई समाधान नहीं मिला. इसके बाद वह अपनी फरियाद लेकर एसडीएम राजेश खोथ के पास पहुंची.

मदद का दिया भरोसा-एसडीएम

एसडीएम राजेश खोथ ने महिला की शिकायत सुनने के बाद उसे हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया और हिसार स्थित वन स्टॉप सेंटर भेज दिया. एसडीएम ने बताया कि अमन से संपर्क नहीं हो पाने के कारण किसी संदेशवाहक के माध्यम से उसके पास संदेश भिजवाया जाएगा, ताकि उसका पक्ष भी सामने आ सके. प्रशासन की ओर से प्रयास किया जाएगा कि मामले का जल्द समाधान हो सके.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now