Haryana Gold Silver Rate: सोना हुआ क्रैश ! हरियाणा में 94000 में मिल रहा 10 ग्राम, देखें चांदी का भाव | Haryana

On: November 21, 2026 11:35 AM
Follow Us:

Haryana Gold Rate, Haryana Silver Rate, Gold Price Today, Silver Price Today, 22K Gold Price, 24K Gold Rate, हरियाणा में सोने का भाव, चांदी का भाव, आज का गोल्ड रेट, सोना चांदी रेट
हरियाणा में आज 18 कैरेट सोने की कीमत 94 हजार रुपये प्रति तोला पर पहुंच गई है।

Haryana Gold Silver Price Today: हरियाणा में सोना खरीदने वालों के लिए आज की कीमतें जानना बेहद जरूरी है। शादी-ब्याह का सीजन हो या निवेश के लिए सोना खरीदने की योजना, हर किसी की नजर सर्राफा बाजार पर रहती है। इस बीच हरियाणा में 18 कैरेट सोने का 10 ग्राम भाव करीब 94 हजार रुपये पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत भी खरीदारों का ध्यान खींच रही है। चांदी की बात करें तो इसका भाव 175 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। ऐसे में अगर आप भी सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं 21 नवंबर के ताजा भाव।

हरियाणा में सोने का ताजा भाव

हरियाणा में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,15,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अगर आप कम बजट में सोने की ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं तो 18 कैरेट सोने का भाव 94,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा 14 कैरेट सोने की कीमत 73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।18 कैरेट सोने का भाव करीब 94 हजार रुपये होने के कारण यह खरीदारों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता समझना बेहद जरूरी है। 24 कैरेट सोना लगभग 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सोने के सिक्के और गोल्ड बार बनाने में किया जाता है। दूसरी तरफ 22 कैरेट सोने में लगभग 91.6 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है और बाकी हिस्सा अन्य धातुओं का होता है। यही वजह है कि आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोने को अधिक पसंद किया जाता है। वहीं 18 कैरेट सोने में 75 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। यह अपेक्षाकृत मजबूत होता है और डायमंड तथा डिजाइनर ज्वेलरी बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

हरियाणा में चांदी का भाव कितना है?

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों पर भी खरीदारों की नजर बनी हुई है। हरियाणा में 21 नवंबर को चांदी का भाव 175 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। इस हिसाब से 10 ग्राम चांदी की कीमत 1,750 रुपये और 100 ग्राम चांदी की कीमत 17,500 रुपये बनती है। वहीं एक किलोग्राम चांदी खरीदने के लिए आपको करीब 1,75,000 रुपये खर्च करने होंगे। चांदी का इस्तेमाल केवल गहने बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि सिक्कों, बर्तनों और निवेश के रूप में भी किया जाता है। हालांकि चांदी के आभूषण खरीदते समय उसकी शुद्धता और मेकिंग चार्ज की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

जींद में होटल में चल रहा था ‘गंदा’ काम, पुलिस ने मारी रेड, आगे की कहानी जानकर होंगे हैरान!

Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में 98000 पर आया सोना ! चांदी भी लुढ़की, चेक करें गोल्ड-सिल्वर रेट | Haryana

हरियाणा में मौसमः रात का पारा 9 डिग्री तक गिरा, अब कोहर और धुंध के लिए हो जाओ तैयार, बारिश के आसार नहीं, ठंड पकडेगी जोर

Mausam News: Cyclone Akvan Impact: अकवान तूफान का आंध्र-ओडिशा में तांडव, अब बंगाल-बिहार से यूपी तक कल आफत, 10 राज्यों में IMD का अलर्ट

Astro Tips : क्या आपके भी बन रहे हैं बेवजह दुश्मन? लाल साबुत मसूर दाल से मिलेगी मुक्ति, ये रहा तरीका

ना ठीक से खा रहे, ना सांस ले पा रहे… फरीदाबाद का यह इलाका बना दूसरा तुगलकाबाद, कूड़े के पहाड़ ने छीना सुकून