अंबेडकर सर्किल और नेशनल हाईवे को जाम से मिलेगी राहत, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को प्रशासन ने दिए अलग-अलग स्थान

On: November 21, 2026 3:38 PM
Follow Us:

Last Updated:

Nuh News: नूंह के फिरोजपुर झिरका शहर के अंबेडकर सर्किल और नेशनल हाईवे-248ए पर लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा मिलने वाला है. नगर पालिका ने यहां सड़कों पर दुकान लगाने वालों प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थानों पर ही अपना कारोबार करने के निर्देश दिए गए.

अंबेडकर सर्किल और नेशनल हाईवे अब जाम से मुक्त, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आदेशZoom

नूंह: नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर के अंबेडकर सर्किल और नेशनल हाईवे-248ए पर लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है. एसडीएम रूहानी ने रेहड़ी-पटरी संचालकों, फल-सब्जी विक्रेताओं और टायर पंचर का काम करने वालों को अपने कार्यालय में बुलाकर बैठक की. बैठक में सभी को यातायात व्यवस्था बाधित नहीं करने और प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थानों पर ही अपना कारोबार करने के निर्देश दिए गए.

एसडीएम रूहानी ने स्पष्ट कहा कि नेशनल हाईवे-248ए और अंबेडकर सर्किल के आसपास किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. रेहड़ी लगाने, फल-सब्जी बेचने या टायर पंचर का काम करने के दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित नहीं होनी चाहिए. सड़क किनारे वाहन खड़े करके पंचर लगाने या सामान फैलाकर जाम की स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. नियमों की अनदेखी करने पर सामान जब्त करने के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है.

अलग-अलग कारोबार के लिए स्थान निर्धारित
शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए प्रशासन ने रेहड़ी-पटरी और फल-सब्जी विक्रेताओं के लिए अंबेडकर भवन के सामने खाली पड़ी जमीन को चिन्हित किया है. वहीं, टायर पंचर का काम करने वालों के लिए दिल्ली-अलवर रोड पर अलवर और गुरुग्राम की तरफ नाले के पार दोनों ओर स्थान निर्धारित किए गए हैं. इसके अलावा थोक फल-सब्जी विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने वाहन सड़क पर खड़े करने के बजाय निर्धारित परिसर के अंदर ही खड़े करें, ताकि मुख्य सड़क और हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा न हो.

83 विक्रेताओं के नाम पहुंचे नगरपालिका
नगरपालिका सचिव राजेश मेहता ने बताया कि अभी तक फल-सब्जी की रेहड़ी-पटरी लगाने वाले 83 लोगों के नाम नगरपालिका कार्यालय में पहुंच चुके हैं. अन्य विक्रेताओं से भी अपील की गई है कि जिन लोगों ने अभी तक अपना नाम दर्ज नहीं करवाया है, वे नगरपालिका कार्यालय में पंजीकरण करवाएं, ताकि उन्हें भी निर्धारित स्थान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में शामिल किया जा सके. फल-सब्जी विक्रेताओं को जगह आवंटित करने के लिए ड्रा निकालने की व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है.

जाम की समस्या से राहत
उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी शुक्रवार से कोई भी फल-सब्जी विक्रेता सड़क पर रेहड़ी लगाता हुआ मिला तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का उद्देश्य विक्रेताओं को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के साथ-साथ आम नागरिकों, दुकानदारों और वाहन चालकों को जाम की समस्या से राहत दिलाना है. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद इस मौके पर नगरपालिका सचिव राजेश मेहता, सिटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, मार्केट कमेटी विभाग के अधिकारी नरेंद्र सिंह और पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई आकिल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

शहरवासियों को समस्या से राहत
गौरतलब है कि अंबेडकर सर्किल और नेशनल हाईवे-248ए के आसपास अव्यवस्थित तरीके से खड़ी रेहड़ियों, टायर पंचर की दुकानों के बाहर वाहनों की भीड़ और सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. प्रशासन की ओर से अलग-अलग स्थान निर्धारित करने और नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती बरतने से शहरवासियों को इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें