Vastu Tips: गाय को पेड़ा, चिड़ियों को दाना और किन्नरों को… व्यापार में चाहिए तरक्की? मान लें ज्योतिष ने बताए ये 3 उपाय

On: November 21, 2026 7:42 PM
Follow Us:

होमताजा खबरधर्म

गाय को पेड़ा, चिड़ियों को दाना और किन्नरों को… व्यापार में तरक्की के 3 उपाय

Last Updated:

Dharma Ashtha: व्यापार में जब गिरावट आती है तो लोगों का दिमाग काम नहीं करता कि बढ़ती तंगी को कैसे रोका जाए. ज्योतिष ने पेड़े, मूंग और किन्नर के ऐसे तीन उपाय बताए हैं, जिससे व्यापार में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं. आइए ज्योतिष के ये 3 उपाय विस्तार से जानते हैं.

अंबाला: कोई भी व्यक्ति जब अपना कारोबार शुरू करता है तो उसके मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि उसका बिजनेस सफल होगा या नहीं. दरअसल शुरुआत में अच्छी कमाई होने के बाद कई बार ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं कि व्यापार में अचानक मंदी आने लगती है, ग्राहक कम होने लगते हैं, मुनाफा घटने लगता है और लगातार परेशानियों के चलते व्यापारी मानसिक तनाव में आ जाता है.

बता दें कि कई बार व्यक्ति हताश होकर अपना चलता हुआ कारोबार तक बंद करने का फैसला कर लेता है. लेकिन क्या व्यापार में आने वाली इन बाधाओं का संबंध ग्रहों की स्थिति से भी हो सकता है. आइए जानते हैं ज्योतिष के अनुसार इसके पीछे क्या कारण बताए गए हैं और किन उपायों से राहत मिलने की मान्यता है.

मौसम की तरह कारोबार में उतार-चढ़ाव
इस बारे में लोकल 18 को ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला के लाल किताब एस्ट्रोलॉजर कुमार गौरव ने बताया कि व्यापार में उतार-चढ़ाव आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है. जिस तरह मौसम में गर्मी और सर्दी का बदलाव होता रहता है, उसी तरह कारोबार में भी कभी तेजी आती है तो कभी मंदी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में व्यापार में थोड़ी परेशानी आने पर व्यक्ति को तुरंत निराश नहीं होना चाहिए.

बुध ग्रह के प्रभाव से उतार-चढ़ाव
उन्होंने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को व्यापार का कारक माना गया है. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर स्थिति में है और दसवें भाव का स्वामी भी कमजोर है तो उसे कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा वर्षफल में बुध की स्थिति छठे, आठवें या बारहवें भाव में होने पर उस वर्ष व्यापार में नुकसान और परेशानियां आने की ज्योतिषीय मान्यता है.

कुंडली में राहु की प्रतिकूल स्थिति
वहीं ज्योतिषी कुमार गौरव के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के कारोबार में लगातार बाधाएं आ रही हैं या वह व्यापार को लेकर मानसिक भ्रम और असमंजस की स्थिति में रहता है तो इसकी वजह कुंडली में राहु की प्रतिकूल स्थिति भी हो सकती है. उन्होंने बताया कि ज्योतिषीय मान्यताओं में गुरु और राहु के संबंध और बुध के साथ उनके रंगों के प्रतीकात्मक जुड़ाव को भी महत्वपूर्ण माना जाता है. बुध का रंग हरा, राहु का नीला और पीले रंग को गुरु से जोड़ा जाता है. ऐसे में राहु के प्रभाव को अनुकूल बनाने के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं.

पेड़े का ये उपाय आएगा काम
एस्ट्रोलॉजर कुमार गौरव ने बताया कि राहु से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए जौ के आटे के पेड़े बनाए जा सकते हैं. इन पेड़ों में काले तिल मिलाकर व्यक्ति को अपने सिर के ऊपर से एंटी क्लॉक यानी उल्टी दिशा में सात बार घुमाना चाहिए, इसके बाद इन पेड़ों को किसी गाय या बैल को खिलाने की सलाह दी जाती है. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से राहु का नकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है और व्यक्ति को अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं.

व्यापार में तरक्की के उपाय
उन्होंने बताया कि व्यापार में तरक्की और बुध ग्रह की अनुकूलता के लिए हरी मूंग का उपाय भी बताया गया है. इसके लिए आधा किलो साबुत हरी मूंग को रातभर पानी में भिगोकर रखना चाहिए. सुबह इस मूंग को पक्षियों को खिलाने की सलाह दी जाती है. ज्योतिषी के अनुसार, इस उपाय को नियमित रूप से करने से बुध ग्रह की स्थिति अनुकूल होने की मान्यता है.

बुध ग्रह का संबंध किन्नरों से
एस्ट्रोलॉजर कुमार गौरव ने बताया कि ज्योतिष में बुध ग्रह का संबंध किन्नरों से भी माना गया है. ऐसे में बुध ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए किन्नरों को साड़ी या अपनी सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा देनी चाहिए. इसके बाद उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे व्यापार में सकारात्मक परिणाम और घर में सुख-समृद्धि बनी रह सकती है. हालांकि, ये सभी उपाय ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और इनके प्रभाव का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें