Last Updated:
Pea Farming Tips: फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच गांव के किसान भूप सिंह पिछले 15 साल से मटर की खेती कर रहे हैं. सर्दियों में मटर की मांग बढ़ने और अच्छे भाव मिलने से उन्हें एक एकड़ फसल से करीब एक लाख रुपये तक का मुनाफा होने की उम्मीद रहती है. भूप सिंह बताते हैं कि मेरी खेती फतेहपुर बिल्लौच गांव में ही है. यह जमीन मेरी अपनी नहीं है, बल्कि मैंने पट्टे पर ली हुई है. इस बार मैंने करीब एक एकड़ जमीन में मटर की बुवाई की है. इसके लिए लगभग 30 से 31 किलो बीज का इस्तेमाल किया है. मैं अच्छी वैरायटी का बीज लगाता हूं, जिससे फसल करीब तीन महीने में तैयार हो जाती है.
फरीदाबाद: सर्दियों के मौसम में मटर की मांग बढ़ जाती है. बाजार में अच्छे भाव मिलने पर इसकी खेती किसानों के लिए अच्छी कमाई का अच्छा जरिया बन सकती है. फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच गांव के किसान भूप सिंह पिछले करीब 15 साल से मटर की खेती कर रहे हैं. उनका कहना है कि दूसरी सब्जियों के मुकाबले मटर में बेहतर फायदा मिल रहा है. इसी वजह से वह हर साल मटर की फसल लगाते हैं.
भूप सिंह बताते हैं कि मेरी खेती फतेहपुर बिल्लौच गांव में ही है. यह जमीन मेरी अपनी नहीं है, बल्कि मैंने पट्टे पर ली हुई है. इस बार मैंने करीब एक एकड़ जमीन में मटर की बुवाई की है. इसके लिए लगभग 30 से 31 किलो बीज का इस्तेमाल किया है. मैं अच्छी वैरायटी का बीज लगाता हूं, जिससे फसल करीब तीन महीने में तैयार हो जाती है.
एक एकड़ में 15 हजार की आती है लागत
भूप सिंह बताते हैं कि मटर की खेती में बहुत ज्यादा खर्च नहीं आता है. एक एकड़ में बीज, खाद और दूसरी जरूरी चीजों को मिलाकर करीब 15 से 16 हजार रुपये तक लागत आ जाती है. खेत तैयार करने के लिए पहले जुताई कराई जाती है. इसके बाद कल्टीवेटर या रोटावेटर जैसी मशीनों की मदद से मटर की बुवाई की जा सकती है. खाद के तौर पर मैं डीएपी डालता हूं. फसल को जरूरत के हिसाब से पानी दिया जाता है. शुरुआत में खेत की तैयारी और बुवाई के बाद करीब दो महीने के आसपास सिंचाई की जरूरत पड़ती है.
मटर की खेती के लिए अच्छी है ये जमीन
भूप सिंह बताते हैं कि हमारे इलाके की मिट्टी मटर की खेती के लिए अच्छी है. यहां की मिट्टी न तो बहुत चिकनी है और न ही ज्यादा हल्की है. इसलिए यहां मटर की फसल अच्छी हो जातीहै. वह करीब 15 साल से इसकी खेती कर रहा हूं और मेरे अनुभव में इसमें बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती. बुवाई के बाद समय पर सिंचाई और सामान्य देखरेख से फसल तैयार हो जाती है.
फिलहाल मंडी में मटर का भाव करीब 40 से 50 रुपये किलो तक मिल रहा है. दूसरी सब्जियों में कई बार गोभी जैसी फसल का भाव 10 से 15 रुपये किलो तक रह जाता है, जबकि मटर के अच्छे रेट मिल रहे हैं. इस बार एक एकड़ से करीब एक लाख रुपये तक मुनाफा होने की उम्मीद है. मेरे हिसाब से मटर की खेती फायदे का सौदा है और किसान इसे लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं.
About the Author

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…








